चाहे टाइल्स बाथरूम की हो या फिर कमरे की, अगर यह गंदी हो गई है तो इनसे आपका घर में गंदा लगने लगता है। लोग घर की सफाई तो कर लेते हैं, लेकिन टाइल्स के दाग पर ध्यान नहीं देते। धीरे-धीरे ये दाग बढ़ने लगते हैं, फिर इन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है।
गंदगी जमा होने की वजह से टाइल्स की चमक खत्म हो जाती है। यहां तक कि डिटर्जेंट पाउडर या साबुन से साफ करने पर भी इस जिद्दी दाग को हटाना असंभव हो जाता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि हम आपको आसान उपाय बताने वाले हैं।
नींबू का ये उपाय है सबसे आसान (Easy Tips to Clean Tile Floors)
नींबू हर घर में होता है, लेकिन असल में लोगों को इसका इस्तेमाल साफ-सफाई में करना नहीं आता। नींबू में ऐसे गुण होते हैं, जो किसी भी तरह के दाग हटाने में मददगार साबित होते हैं। अगर आपके घर की किचन के टाइल्स पर दाग है, तो आप इसे साफ कर सकती हैं।
दरअसल, अक्सर कीचन की टाइल्स पर हल्दी का दाग देखा जाता है। अगर टाइल्स सफेद है, फिर तो इसे हटाना काफी मुश्किल है, लेकिन आप नींबू की मदद से इसे आसानी से साफ कर सकती हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले आपको एक टाइल्स पर नमक और पानी का घोल डालना है।
इसके लिए आप एक बर्तन में आधा कप पानी लें, और उसमें 3 चम्मच नमक मिलाएं। घोल तैयार करने के बाद , टाइल्स पर भी नमक डाल दें, फिर नींबू को काटकर उस पर रगड़ें। ऐसा करने से दाग आसानी से मिट जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है इन फलों के छिलकों से आपके घर का कितना काम हो सकता है, जानें
ब्लीच करेगा आपकी मदद
गहरे जमे दाग के लिए ब्लीच सबसे बेस्ट है। इसके लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में ब्लीच को ठंडे पानी में घोलें। फिर इस पानी को दाग की जगह पर डालकर छोड़ दें।(कपड़ों से इंक या स्याही के दाग हटाएं)
अब 10 मिनट बाद दाग को ब्रश से साफ करे। ऐसा करने से आप पाएंगे कि दाग आसानी से हट जाएगा। अगर आपको लगता है,कि यह सही तरीके साफ नहीं हुआ है, तो आप इसमें ब्लीच की मात्रा ज्यादा रखें।
इस उपाय को आप घर में मौजूद किसी भी टाइल्स पर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Gardening Tips: देखभाल करने के बाद भी सूख जाता है करी पत्ते का पौधा, इन 3 टिप्स की मदद से साल भर रहेगा हरा-भरा
क्लब सोडा भी करेगा मदद
सोडा की मदद से टाइल्स को साफ करना काफी आसान होता है। यह वहीं सोडा है जिसका जूस आप पीते हैं।
लेकिन आपको दाग हटाने के लिए शुगर फ्री सोडा लेना है। दाग हटाने के लिए इसे आपको सीधा टाइल्स पर डालना है। फिर इसे कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
इसके 10 मिनट बाद स्पंज की मदद से टाइल्स पर रगड़ें। ऐसा करने के बाद आप देखेंगे कि टाइल्स बिल्कुल चमकने लगेगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों