टाइल्स पर लग गए हैं दाग? करें ये काम

सफेद टाइल्स पर दाग आसानी से लग जाते हैं। चाय से लेकर इंक तक के दाग को हटाने के लिए महंगे स्टेन रिमूवल क्लीनर के बजाय आप घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-08-15, 10:00 IST
ways to remove stain from tiles

आजकल घरों में टाइल्स लगाई जाती है। टाइल्स घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करती है। इसलिए टाइल्स का क्रेज काफी बढ़ गया है। टाइल्स आसानी से गंदी हो जाती है। खासतौर पर सफेद टाइल्स। कितना भी सावधानी बरत ली जाए, तब भी टाइल्स पर दाग लग ही जाते हैं।

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से कैसे हटाएं दाग

how to remove stain with hydrogen peroxide

टाइल्स पर लगे दाग को हटाने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल करें। यह एक प्रकार का केमिकल है, जिसका उपयोग क्लीनिंग में किया जाता है।

इस बात का ध्यान रखें कि इसे बिना डायल्यूट किए बगैर उपयोग न करें। ऐसा करने से टाइल्स खराब हो सकती है। इसलिए आधे भाग पानी में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड मिलाएं। अब इसे दाग वाली जगह पर डाल दें। कुछ देर अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें। करीब 5-7 मिनट बाद एक साफ कपड़े से टाइल्स को पोंछ लें। आप पाएंगी कि दाग हट गया है।

टाइल पर लगे इंक का दाग कैसे हटाएं?

अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो यकीनन टाइल्स पर इंक के दाग लग जाते हैं। बच्चे टाइल्स पर ही कलाकारी दिखाना शुरू कर देते हैं। इंक का दाग देखने में बेहद बेकार लगता है। इंक फैल भी जाती है, जिससे पूरी टाइल खराब हो जाती है।

इंक के दाग को हटाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करें। सबसे पहले ब्लीच में पानी मिलाएं, ताकि यह डायल्यूट हो जाए। अब साफ कपड़े को ब्लीच में भिगोएं। इस कपड़े को थोड़ी देर दाग पर रगड़कर रख दें।

इसे भी पढ़ें:Tiles Cleaning Tips: बालकनी टाइल्स से जिद्दी दाग को आसानी से साफ करते हैं ये 3 नुस्खे

चाय का दाग हटाने का तरीका

यह बेहद सामान्य है कि चाय पीते-पीते गिर जाए। टाइल्स पर भी चाय का दाग लग जाता है। इसे साफ करने के लिए माइल्ड डिटर्जेंटका इस्तेमाल करें। डिटर्जेंट को गर्म पानी में मिलाएं। अब इसे दाग वाली जगह पर डालें। स्पॉन्ज या कपड़े से दाग को अच्छे से रब कर लें। आखिर में टाइल्स को साफ कर लें। (ब्लैक टाइल्स को शाइनी कैसे बनाएं)

इसे भी पढ़ें:बाथरूम की टाइलों पर पड़े पानी के दागों से 5 मिनट में छुटकारा पाएं

सिलेंडर के कारण टाइल पर लगे दाग

easy tips to clean stain on tiles

टाइल्स पर ज्यादातर सिलेंडर का दाग लग जाता है। यह दाग लाल रंग का होता है। इसे साफ करने के लिए सेब के सिरका का इस्तेमाल करें। फिटकरी को पानी में घोल लें। अब इसमें सेब का सिरका मिलाएं। इस लिक्विड को स्प्रे बोतल में भर लें। अब दाग वाली जगह पर इसे स्प्रे करें। (सेब का सिरका से कैसे करें सफाई)

टाइल्स को साफ कैसे करें?

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP