इन टिप्स से चुटकियों में साफ हो जाएंगे कपड़ों पर लगे पेंट के दाग

 पेंट के दाग हटाने में बहुत परेशानी होती है लेकिन इन टिप्स को फॉलों करके आप आसनी से कपड़ों पर लगे पेंट के दाग हटा पाएंगे। 

how to remove paint marks from clothes

कपड़ों को साफ करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स मार्केट में आते हैं। इन प्रोडक्ट्स से कपड़ों की गंदगी साफ हो जाती है लेकिन अगर कपड़ों पर पेंट के दाग लग जाएं तो उन्हें साफ करने में बहुत मुश्किल होती है।

यहीं नहीं कई तरह के प्रोडक्ट्स को यूज करने के बाद भी कपड़ों से पेंट के दाग नहीं साफ होते हैं लेकिन इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आसानी से कपड़ों के पेंट को साफ कर सकते हैं। इन टिप्स को फॉलों करके आप कपड़ों से कई टाइप के पेंट के दाग हटा पाएंगे।

1)अगर लग गया है ऑयल पेंट के दाग

EASY TIPS TO REMOVE PAINT SPOTS FROM CLOTHES

कई बार किसी क्राफ्ट प्रोजेक्ट में भी पेंट का यूज अगर आप करते हैं तो वह आपके कपड़ों पर भी लग जाता है। फिर उसे हटाने में बहुत परेशानी होती है। अगर आपके कपड़ों पर ऑयल पेंट का दाग लग गया है तो उसे हटाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटे ब्रश को गीला करके आपको एक्सट्रा पेंट को हटाना होगा।

जितना हो सके आप पेंट को ब्रश की मदद से कपड़े से साफ कर दीजिए। इसके बाद आपको पेंट के सूखने का इंतजार करना चाहिए और फिर से ब्रश की मदद से कपड़े पर स्क्रब करना होगा। इसके बाद आप थिनर की मदद से इसे साफ कर सकते हैं। इससे ज्यादातर पेंट कपड़े से अलग हो जाएगा।

याद रखें कि ऑयल पेंट अगर कपड़ें पर लग जाता है तो आपको उसे साफ करने के लिए आपको पानी का यूज नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे वह दाग हटाना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- कपड़ों पर लगे मेकअप के दाग हटाने के लिए अपनाएं यह टिप्स

2)रेशम और ऊन के कपड़ों से पेंट कैसे हटाएं

आपको बता दें कि आप ऊन के कपड़ों से पेंट को साफ करने के लिए ड्राई-क्लीन करवानी चाहिए। अगर आप इसे घर पर ही साफ करना चाहती हैं तो जब पेंट गीला हो तो उसे चम्मच की मदद से उसे साफ करना चाहिए ताकि जितना पेंट बाहर निकल सकता है वह तुरंत ही हट जाए।

इसके बाद आपको मार्केट में कई तरह के ड्राई क्लीनिंग वाले लिक्विड मिल जाएंगे। इसे आपको कपड़े पर लगे पेंट के दाग के ऊपर थोड़ा सा डालना होगा और फिर उसे सूखने देना होगा। इसके बाद वह पेंट का दाग गायब हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान bed sheet पर लग गया है दाग तो आजमाएं ये 9 cleaning hacks

3)हैंड सैनिटाइजर आएगा काम

अगर आपके घर पर हैंड सैनिटाइजर रखा हुआ है तो आप उसका यूज भी कपड़ो से पेंट को निकालने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको कपड़ों पर लगे हुए पेंट के दाग पर सैनिटाइजर की कुछ बूंद को डालना होगा और फिर जब यह सूख जाएगा तो उसे धो लीजिए। इस तरह से पेंट का दाग साफ हो जाएगा।

इन तरीकों से आप आसानी से कपड़ों से पेंट को साफ कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit-shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP