Easy Tips: सफेद कपड़े पर लगे नेल पॉलिश के दाग को झटपट साफ कर सकते हैं ये नुस्खे

 क्या आपके सफेद कपड़े पर भी लग गया है नेल पॉलिश का दाग? लाख कोशिशों के बाद भी नहीं हो रहा रिमूव? तो चलिए हम आपको यहां सबसे आसान तरीका बताते हैं। 

how to remove dried nail polish stains from clothes

नेल पॉलिश के दाग बेहद जिद्दी होते हैं, जो कपड़े पर लग जाने के बाद छूटते नहीं हैं। खासकर अगर ये सफेद कपड़ों पर लग जाए, तो इसे छुड़ाना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लेकिन, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं, जिनका उपयोग करके आप सफेद कपड़ों से नेल पॉलिश के दाग को बड़े आसानी से हटा सकते हैं। तो चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

कपड़े पर लगे नेल पॉलिश के दाग से कैसे पाएं छुटकारा?

how to remove nail polish frm white pants

नेल पॉलिश रिमूवर से हटा सकते हैं दाग

  • सफेद कपड़े पर लगे दाग वाली जगह पर नेल पॉलिश रिमूवर लगाएं।
  • इसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • फिर, कपड़े को हल्का रब करने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
  • इसके बाद कपड़े को धूप में सुखाएं।

दाग हटाने में काम आ सकता है टूथपेस्ट

  • सफेद कपड़े पर लगे दाग को हटाने के लिए आप टूथपेस्ट को सबसे पहले दाग वाली जगह पर लगाएं।
  • फिर, टूथब्रश की मदद से दाग पर हल्का सा रगड़ें।
  • इसके बाद कपड़े को ठंडे पानी से धो लें। अगर दाग फिर भी न जाए, तो ये प्रोसेस आप दोबारा रीपिट कर सकते हैं।
  • अंत में पानी से धोने के बाद इसे धूप में जरूर सुखाएं।

शेविंग क्रीम से हटाए जा सकते हैं नेल पॉलिश के दाग

does nail polish remover work in stains

  • अगर आपके फेवरेट सफेद ड्रेस पर नेल पॉलिश का दाग लग गया है, तो इसे रिमूव करने के लिए आप शेविंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले दाग वाले जगह पर शेविंग क्रीम अच्छे से लगाएं।
  • फिर, इसे हल्के हाथों रगड़कर साफ पानी से धो लें।
  • धोने के बाद कपड़े को धूप में अवश्य सुखाएं।

पेट्रोलियम जेली से छुड़ा सकते हैं नेल पॉलिश के दाग

  • अगर आपके सफेद कपड़े पर नेल पॉलिश का दाग लग गया है, तो इसे हटाने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पेट्रोलियम जेली लेकर इसे दाग वाले जगह पर लगाएं और इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद इसे हल्के हाथों से रगड़ें और फिर साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें-सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP