त्योहारों के बाद सर्दी के मौसम ने भी दस्तक दे दी है। सर्दी का मौसम आते ही गर्म यानी कपड़ों की बहार आ जाती है। ऊनी कपड़े कॉजी होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगते हैं। लेकिन, एक गलती की वजह से ऊनी कपड़ों की रंगत उड़ जाती है या उन पर रोएं निकल आते हैं।
क्या आपके भी फेवरेट स्वेटर पर रोएं निकल आए हैं? क्या आपका फेवरेट स्वेटर पूरी तरह रोएं से ढक गया है और उसकी रंगत फीकी पड़ गई है? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां, यहां हम आज ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपने पसंदीदा स्वेटर से रोएं हटा सकती हैं और ऊनी कपड़ों को नया रूप दे सकती हैं।
स्वेटर के रोएं हटाने में बर्तन धोने वाला स्क्रब भी आपकी मदद कर सकता है। जी हां, यह सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन हरा और पीला दिखने वाला यह स्क्रब यानी स्कॉच ब्राइट भी बहुत ही काम की चीज है। स्वेटर से रोएं हटाने के लिए बर्तन धोने वाले स्क्रब का हरा हिस्सा आपके काम आ सकता है।
इसे भी पढ़ें: Party Wear Sweater को धोते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करती हैं ये गलतियां?
स्वेटर से रोएं हटाने के लिए सबसे पहले एक नया स्क्रब लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि पुराना स्क्रब घिस जाता है और वह अच्छे से रोएं नहीं हटा पाता है।
स्वेटर से रोएं हटाने के लिए स्कॉच ब्राइट का हरे वाला हिस्सा इस्तेमाल करें। हल्के हाथ से स्वेटर पर स्क्रब का हरे वाला हिस्सा चलाएं। ध्यान रहे कि बहुत जोर से रगड़ने से स्वेटर खराब या फट सकता है। रोएं हटाने के बाद स्वेटर को साफ पानी से धो लें और सूरज की रोशनी में सुखाएं।
इसे भी पढ़ें: अपने वुलन स्वेटर को फिर से सॉफ्ट बनाने के लिए आजमाएं यह तरीका
स्वेटर से रोएं कैसे हटाए जा सकते हैं, यह तो आप समझ ही गई होंगी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।