Furniture Hacks: बेड की लकड़ी को दोबारा चमकदार बनाने के टिप्स जानें

How to Make Bed Wooden Shine: बेड की लकड़ी एक समय के बाद पुरानी हो जाती है, जिसे आप घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से चमकदार बना सकते हैं। 

 
What makes wood shiny again

How to Make Bed Wooden Shine: घर के किसी भी हिस्से की तरह फर्नीचर भी अक्सर पुराना और गंदा हो जाता है। ऐसा होने पर आप लोग बेड पर पॉलिश करवाते हैं, जिस वजह से खर्चा होता है। मगर क्या आपको पता है कि आप घर में मौजूद चीजों की सहायता से भी बेड की लड़की को चमकदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान हैक्स।

बेड की लकड़ी को कैसे बनाएं चमकदार

How to Make Bed Wooden Shine

बेड की लकड़ी को चमकदार बनाने के लिए आपको सबसे पहले दाग साफ करने होंगे। इसके लिए आप मिट्टी के तेल को इस्तेमाल कर सकते हैं। मिट्टी का तेल बहुत स्ट्रांग होता है और इसकी मदद से आप बेड पर लगे सभी दागों को साफ कर सकते हैं।

जैतून के तेल से बेड को बनाएं साफ

लकड़ी के फर्नीचर को भी आप जैतून के तेल की मदद से चमकदार बना सकते हैं। जैतून के तेल की मदद से सामान बहुत चमकदार बन जाता है। इसके लिए आपको जैतून का तेल लेना है और नींबू का आधा रस मिलाना है। अब इस इस लिक्विड से कपड़े को गीला करें और फर्नीचर को साफ करें।

बेड पर लगे दाग कैसे हटाएं?

बेड की लकड़ी पर अक्सर गंदे दाग लग जाते हैं, जिसे आप बेकींग सोडा की मदद से साफ कर सकते हैं। बेकिंग सोडा में सिरका मिलकर बहुत स्ट्रांग और असरदार हो जाता है, जिससे बेड पर लगे निशान अच्छे से साफ हो जाते हैं।

Make Bed Wooden Shine

नारियल के तेल से बेड की लकड़ी को करें साफ

नारियल का तेल भी बेड की लकड़ी को चमकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है आपको बस एक बाउल में पानी लेना है और उसमें 1 चम्मच नारियल का तेल डालें। अब आप इस लिक्विड को पूरे बेड पर लगाएं।

इसे भी पढ़ेंःपालतू जानवरों को फर्नीचर से दूर रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP