सर्दियों में मूंगफली खाना किसे पसंद नहीं होता है। ठंड में गर्मागम मूंगफली को छीलकर खाना और उसके साथ बातचीत करना ये शायद सर्दियों मे हर घर में होता है। मूंगफली खानो के बाद जाहिर सी बात है हम उसके छिलकों को फेंक देते हैं। लेकिन, अगर हम आपसे कहें कि अब आपको ऐसा नहीं करना है, तो आप इसे मजाक बिल्कुल मत समझिएगा। जी हां, मूंगफली के छिलकों से आप काफी कुछ क्रिएटिव बना सकते हैं और ऐसा ही कुछ आज हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे बल्कि मूंगफली के खूब सारे छिलके इकट्ठा होने का इंतजार करेंगे ताकि आप उनसे यह खूबसूरत सी चीज बना सकें। हम एक सुंदर से लैंप की बात कर रहे हैं, जिसे आप बहुत आसानी से मूंगफली के छिलकों से बना सकती हैं। तो, देर किस बात की है, इस इंट्रेस्टिंग तरीके को जानिए और मूंगफली के छिलकों को बेकार समझकर फेंकने के बजाय, उनका इस तरह इस्तेमाल कीजिए।
मूंगफली के छिलकों से इस तरह बनाएं लैंप
- मूंगफली के छिलकों से लैंप बनाना बहुत आसान है।
- इसके लिए आपको एक बड़े साइज का गुब्बारा लेना है।
- अब इस गुब्बारे को फुलाएं और जैसे हम नॉर्मली गुब्बारे के साइड को डोरे से बांध देते हैं, वैसे बांध दें।
- अब इस गुब्बारे को मूंगफली के छिलकों को ग्लू की मदद से चिपकाएं।
- आपको पूरे गुब्बारे पर मूंगफली के आधे-आधे छिलकों को चिपकाना है।
- मूंगफली के छिलके टूटे हुए नहीं होने चाहिए बस दोनों साइड अलग होनी चाहिए।
- इन छिलकों को पूरे गुब्बारे पर हल्के हाथों से चिपकाएं।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपको ज्यादा प्रेशर नहीं देना है वरना गुब्बारा फट सकता है।
- अब इन छिलकों पर अपनी पसंद का रंग करें।
यह भी पढ़ें-Old Saree Reuse: पुरानी साड़ी से बनवाएं ऐसे अनारकली सूट, नही हटेंगी किसी की नजरें
- आप लाल, गोल्डन या और भी किसी रंग में इन्हें रंग सकती हैं।
- आप एक रंग से रंगने के बाद किसी दूसरे रंग से कोई डिजाइन भी बना सकती हैं।
- अब रंग को थोड़ी देर सूखने दें।
- इसके बाद, गुब्बारे को अंदर से फोड़ दें।
- गुब्बारा अलग हो जाएगा और आपको मूंगफली के छिलकों से बना एक गोल शेप का लैंप मिल जाएगा।
- अब इसके दोनों किनारों पर हल्के हाथ से हैंगिंग के लिए कोई डोरी या तार बांध दें।
- इसके अंदर बल्ब या छोटी लाइट्स लगाएं।
- मूंगफली से छिलकों से बना बल्ब तैयार है।
- कमरे की लाइट बंद करके इसे जलाकर देखें।
- यह बेहद खूबसूरत लगता है।
यह भी पढ़ें- पुरानी चूड़ियों को फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल
आप भी मूंगफली के छिलकों से यह खूबसूरत सा लैंप बना सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे लाइक और शेयर करें। हम आपके लिए ऐसे ही लेख लाते रहेंगे, उन्हें पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों