साड़ियां कई महिलाओं को इतनी प्यारी होती हैं कि वो उन्हें अपने से अलग नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में उनके पास काफी पुरानी साड़ियां भी इकट्ठा हो जाती हैं और वो बस अलमारी में जगह घेरती हैं। हां, ये भी सही है कि प्यार से खरीदी गई महंगी साड़ी को ऐसे ही किसी को दे देना या फेंक देना अधिकतर लोगों को पसंद नहीं आता। सिल्क आदि की साड़ियां को सालों साल चलती हैं और उन्हें फेंका नहीं जाता है।
ऐसे में क्यों ना उन सिल्क, कॉटन, हेवी एम्ब्रॉयडरी, हैंडलूम आदि की साड़ियों को हम कुशन कवर के तौर पर इस्तेमाल कर लें। यकीन मानिए साड़ियों को दोबारा से इस्तेमाल करने का ये सबसे अच्छा तरीका हो सकता है।
भारतीय साड़ियां कलरफुल होती हैं और ये बहुत अच्छे कुशन कवर के तौर पर इस्तेमाल की जा सकती हैं। तो चलिए आज आपको हम कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जो पुरानी साड़ी को कुशन कवर में तब्दील करने में मदद करेंगी।
इसे जरूर पढ़ें- सिल्क साड़ी पहनते समय रखें इन 5 बातों का खयाल, नहीं होगी संभालने में दिक्कत
इससे पहले कि हम आपको कुशन कवर बनाने के बारे में बताएं आपको इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा।
तो चलिए अब जानते हैं उन टिप्स को जिनकी मदद से आप कुशन कवर बनाएंगी।
इसके लिए एक साधारण का फार्मूला है। कुशन की चौड़ाई के लिए - चौड़ाई= (कुशन का साइज*2)+6", लंबाई के लिए- लंबाई= कुशन का साइज + 1"
इस फार्मूले के हिसाब से अगर कुशन का साइज 10 इंच है तो उसकी चौड़ाई होगी। (10*2)+6 = 26 इंच, और उसकी चौड़ाई होगी 10+1 = 11 इंच।
अगर आप इस फार्मूले के हिसाब से कपड़ा काटते हैं तो कभी भी कुशन का साइज गलत नहीं होगा।
आपको इसके लिए काटे हुए कपड़े के एज (चारों कॉर्नर) को मोड़ना होगा। पहले 1/4 इंच मोड़ें और फिर उसमें प्रेस चला लें ताकि ये सेट हो जाए। इसके बाद बचा हुआ 3/4 इंच मोड़ें। अगर आपकी डेलिकेट साड़ी है जिसपर प्रेस नहीं चलाया जा सकता है तो आप इसे साधारण तरीके से सिलने की कोशिश करें।
कुल मिलाकर आपको सारे एजेस 1 इंच के हिसाब से मोड़ने हैं। अब इन मोड़े हुए एज को सिल लें।
View this post on Instagram
अब बारी आती है कुशन कवर तैयार करने की। हमने अभी तर एज सारे सिल लिए हैं, अब हम इसे उल्टा करके (डिजाइन अंदर की तरफ हो और उल्टा साइड ऊपर हो) सिलेंगे।
सबसे पहले दोनों अपोजिट साइड्स को एक दूसरे के ऊपर ओवरलैप करें (लगभग 4 इंच का)। इसे दोनों साइड से सिल लें। ठीक वैसा ही जैसे ऊपर दिए वीडियो में बताया गया है।
इसे जरूर पढ़ें- बिना हील पहने भी इन 5 टिप्स से साड़ी में लग सकती हैं पतली और लंबी
अब बस इस कुशन कवर को सीधा कर लें और आप पाएंगे कि बिना जिपर के भी आपका कुशन कवर तैयार है जिसे तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।
ध्यान रखें कि जिन दो साइड्स को हमने एक दूसरे के ऊपर ओवरलैप किया था उसे सिलना नहीं है। यहीं से आपके पास कुशन को अंदर डालने की जगह बनेगी।
ये तरीका अगर आपको पसंद आया है तो हमें फेसबुक कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिदंगी से।
Photo Credit: Panash India/ snapdeal/ amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।