घर बैठे Spoken English सिखने के लिए अपनी Daily Routine में करें ये 4 आदतें शामिल

How To Learn Spoken English At Home: अगर आप घर बैठे स्पोकन इंग्लिश सिखना चाहती हैं तो चिंता की अब जरुरत नहीं यहां बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर आप आसानी से सीख सकती हैं।

how can I train myself to speak good english

How To Learn Spoken English At Home: इंग्लिश को ग्लोबल लैंगवेज माना जाता है, जो लगभग हर देश में बोला जाता है। ऐसे में, कम्यूनिकेशन के लिहाज से आजकल इंग्लिश बोलना बेहद जरुरी है। अगर आपकी अंग्रजी कमजोर है और आप घर बैठे ही अपनी स्पोकन की स्किल को डेवलप करना चाहती हैं, तो ज्यादा टेंशन लेने की जरुरत नहीं। स्पोकन इंग्लिश सिखना इतना भी मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए आपको कोचिंग संस्थान या स्पीकिंग कोर्स पर्चेज करने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। आप अपने बिहेवियर में कुछ आदतों को शामिल करके भी आराम से अंग्रेजी सीख जाएंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं स्पोकन इंग्लिश स्किल्स को बेहतर बनाने के कुछ आसान से टिप्स, जो आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

किताबें जोर-जोर से पढ़ें

what is the easiest way to learn english

अंग्रेजी सिखने के लिए आपको अपने टाइम से कुछ समय किताबें पढ़ने के लिए भी निकालने चाहिए। अगर आपके पास कुछ पसंदीदा पुस्तकें हैं तो इन्हें आप जोर-जोर से पढ़ कर अपनी स्पोकन इंग्लिश में सुधार ला सकती हैं। आप चाहें तो उच्चारण के लिए किसी अच्छे शब्दकोश का ऑनलाइन या ऑफलाइन मदद ले सकती हैं।

आईने से करें बात

अगर आप स्पोकन इंग्लिश सिखना चाहती हैं तो इसके लिए आप आइने से बात कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप अपनी पसंद का कोई भी विषय चुनें। फिर, शीशे को देखकर अपने आप से बात करने का प्रयास करें। इससे आप बोलते समय अपने चेहरे के भावों को भी देख सकती हैं और इसे सुधारने पर भी फोकस कर सकती हैं।(इन एप्प को डाउनलोड कर महिलाओं की जिंदगी आसान)

इंग्लिश ऑडियो सुनें

how to learn spoken english for beginners

स्पोकन इंग्लिश को सुधारने के लिए आप अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए आप अंग्रेजी ऑडियो को सुन सकते हैं। इसके लिए आप किताबें या ऑडियो ड्रामा का सहारा ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- किसी भी तरह की इमरजेंसी में सिर्फ एक ही ऐप से ऐसे पा सकती हैं मदद

ज्यादा से ज्यादा रेडियो, टीवी या पॉडकास्ट का करें यूज

रेडियो या पॉडकास्ट पर अंग्रेजी समाचार या कोई प्रोग्राम सुनना और टीवी पर फिल्में देखना आपकी स्पोकन अंग्रेजी को बेहतर बनाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इससे आप शब्द उच्चारण के साथ-साथ चेहरे के भाव को भी सीख सकती हैं। ये आदतें न केवल आपकी स्पोकन में सुधार लाएंगे बल्कि आपकी बॉडी लैंग्वेज में भी बदलाव आएगा।

इसे भी पढ़ें- कोचिंग सेंटर को लेकर सरकार ने क्यों बनाया नया नियम, जानें क्या कहती है नई गाइडलाइन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP