सर्दियों ने दस्तक दे दी हैं। ऐसे में ठंड बढ़ती जा रही हैं तो खुद को गर्म रखना भी काफी ज्यादा जरूरी हैं। हीटर हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। साथ ही हीटर से बिजली बिल भी काफी ज्यादा आती हैं। ठंड के शुरुआत से ही आप इन चीजों का ध्यान रखेगी तो आपको बाद में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ठंड में खुद को गर्म कैसे रखें।
हॉट वाटर बैग का करें इस्तेमाल
हॉट वॉटर बैग का इस्तेमाल से आप खुद को गर्म रख सकती हैं। सोने के समय आपको हॉट वॉटर बैग को गर्म करना है और उसे अपने साथ लेकर सो जाना है। आपको नींद मिनटों में आ जाएगी। हॉट वॉटर बैग आपके पास 2 है तो इससे आप अपने पाव को भी गर्म कर सकती हैं।
रग्स जरूर बिछाएं
आपको अपने कमरे या हाल में रग्स जरूर बिछाना चाहिए। अगर आप रग्स नहीं बिछाती हैं तो आपको ठंड लग सकता है। हमेशा घर में चप्पल पहनकर रहना सभी के बस की बात नहीं होती हैं। ऐसे में ठंड के दिनों में टाइल्स काफी ज्यादा ठंडा हो जाता है। ऐसे में आपको अपने पूरे घर में रग्स बिछा देना चाहिए।
हैवी पर्दे लगाएं
खुद को गर्म रखने के लिए आपको अपने पूरे घर को गर्म रखना होगा। ऐसे में आपको हैवी पर्दे का इस्तेमाल करना चाहिए। ठंड में अगर आप अपने घर के दरवाजों और खिड़कियों में हैवी पर्दे लगाती हैं तो यह धूल- मिट्टी के साथ ही हवा को भी अंदर नहीं आने देता है। जिससे की घर गर्म हो जाता है और आपको ऐसे में हीटर की जरूरत नहीं होगी।
इसे जरूर पढ़ें-ठंड से चाहती हैं बचना तो जरूर आजमाएं ये हैक्स
पैरों और हाथों को ढ़क कर रखें
आपको ठंड के दिनों में अपने पैरों और हाथों को ढक कर ही रखना चाहिए। ऐसे में आप ठंड से बच सकती हैं। ऊनी मोजे और ग्लव्स ही पहने, इससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है। कोशिश करें की रात के समय पैरों और हाथों को ढक कर ही रखें।
इसे जरूर पढ़ें-सर्दियों में आपकी उंगलियां भी हो जाती हैं ठंडी तो अपनाएं ये हैक्स
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों