
हम सभी कई मिठाई और पकवान को और स्वादिष्ट बनाने के लिए केसर का इस्तेमाल करते हैं। यह हमारे पकवानों को एक बेहतरीन रंगत, खुशबू और स्वाद देने का काम करता है। इसलिए केसर कई घरों का हिस्सा है। हालांकि, बहुत से लोग गर्म पानी में केसर उबालकर, केसर की चाय और केसर वाला दूध भी पीते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है।
इसकी कीमत की वजह से लोग इसमें एडल्टरेशन भी करते हैं और कई सारी जगहों में यह अपने दाम से कम कीमत में भी मिल जाता है। खाने के स्वाद और फ्लेवर को बदलने का हुनर रखने वाला यह केसर कड़ी मेहनत के बाद तैयार होता है। मगर क्या आपको पता है कि केसर को अब आप आसानी से घर पर भी उगा सकते हैं, जिसे लगाने का तरीका हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

केसर एक प्राचीन मसाला है, जो किसी खजाने से कम नहीं है। इसे एक खास फूल से बनाया जाता है। इतिहासकारों का यह मानना है कि इसकी खेती पहले सिर्फ ईरान में की जाती थी। फिर बाद में इसे ग्रीस जैसे देशों में उगाया जाने लगा।
केसर अब ग्रीस और ईरान के साथ-साथ मोरक्को, भारत और चीन में भी पाया जाता है। इसका स्वाद बहुत ही सटल होता है और खुशबू अच्छी और तेज होती है। (पूजा-पाठ में केसर का क्यों किया जाता है इस्तेमाल)
इसे जरूर पढ़ें- इस सर्दी घर पर लगाएं ये खास पौधे

हमारे देश में 3 तरह के केसर उगाए जाते हैं। इसमें क्रीम केसर, एक्विला केसर और लच्छा केसर आदि के नाम शामिल हैं। ऐसे में आपको अपनी पसंद की किस्म के आधार पर बाजार से केसर के कंद या बीज लाने होंगे।
पौधा लगाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी।

केसर के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए आप कई तरह की खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए डीएपी खाद, केले के छिलके, घर में बचा हुआ भोजन या फिर चाय पत्ती को भी खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
कटाई करने के लिए फूलों को सूरज निकलने से पहले या तुरंत बाद हाथ से तोड़ जाता है, ताकि केसर को धूप से किसी भी तरह का नुकसान ना पहुंचे। केसर के फूल बहुत नाजुक होते हैं, जिसमें से सिर्फ 3 केसर के धागे निकालते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- 50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन, जानें कैसे
एक बार फूलों की कटाई हो जाने के बाद, इसके धागों को तोड़कर लगभग 12 घंटे के लिए सुखाया जाता है। हार्वेस्ट होने से लेकर इसके तैयार होने में बड़ी मेहनत लगती है। इसके महंगे होने का भी यही एक कारण है कि इसके कई सारे फूलों से बहुत कम केसर निकालता है।
इस तरह आप केसर का पौधा कंटेनर में लगा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।