herzindagi
How gardening can be done with g

अमरूद की पत्तियों से भी उगाया जा सकता है पेड़, जानें कैसे

अमरूद का पेड़ उगाने के लिए आप उसकी पत्तियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जानिए इसे उगाने का सही तरीका क्या है?
Editorial
Updated:- 2022-10-21, 14:48 IST

अमरूद कई लोगों के फेवरेट होते हैं और कई लोग अपने घरों में अमरूद के पेड़ भी उगाते हैं। भारतीय घरों में तो ये आसानी से उग भी जाते हैं और ये मीठा, जूसी फ्रूट अधिकतर लोगों के लिए हेल्दी भी होता है। अमरूद के पेड़ अधिकतर कटिंग या फिर ग्राफ्टिंग आदि से उगाए जाते हैं और बहुत कम ऐसा होता है कि उसे बीज से उगाया जाए।

क्या आपको पता है कि एक बड़े अमरूद के पेड़ की पत्तियों से भी आप नया पेड़ उगा सकते हैं? जी हां, ये सही है और इसका तरीका भी अलग है। अगर आपको अमरूद का पेड़ लगाना है तो उसके लिए आप उसकी पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए आपको इसका तरीका बताते हैं।

पत्तियों के जरिए कैसे उगाएं अमरूद का पेड़?

इसके लिए आपको ध्यान देना होगा कि आप किस तरह की पत्तियों को चुन रहे हैं। अगर आपने अमरूद के पेड़ की पत्तियां सही नहीं चुनी तो कोई असर नहीं होगा।

gardening tips for guava

इसे जरूर पढ़ें- 50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन, जानें कैसे

  • सबसे पहले पूरी तरह से विकसित पत्तियों को चुनें और एक साथ कई पत्तियों पेड़ से अलग करें। इन्हें अलग करते समय ध्यान रखें कि पत्तियों की स्टेम जुड़ी होनी चाहिए।
  • इसकी स्टेम से ही जड़ें निकलेंगी इसलिए इन्हें अलग ना करें।
  • अब एक गमले को लें जिसके नीचे छेद होता है जैसा आमतौर पर हम पेड़ लगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
  • अब इसमें आपको रेत डालनी है। नॉर्मल रेत की जगह रिवर सैंड यानी नदी या तालाब के किनारे मिलने वाली रेत ज्यादा असर करेगी।
  • इसके बाद पत्तियों की स्टेम को रूटिंग हार्मोन में डुबोकर स्टेम के हिस्से से इसे रेत में 1 इंच तक गाड़ दें।
  • इसके बाद पहले दिन इसमें बहुत पानी दें।
  • इसके बाद इसे छांव वाली जगह पर रख दें जहां पर हल्की धूप सुबह आती हो।
  • इसके बाद आप इसमें हफ्ते में 1 बार पानी देते रहें।
  • इस तरीके के बाद आपको 45 दिन का इंतज़ार करना होगा।
  • इसके बाद आप जब भी पत्तियों को निकालें तो थोड़ा पानी डालकर रेत को गीला कर लें वर्ना तुरंत निकालते समय जड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • इन पत्तियों को अब आप यूज की हुई चाय की पत्तियों में डाल सकते हैं। इससे ये बहुत आसानी से जर्मिनेट हो सकेंगे।
  • ये तरीका आपको बहुत सारे अमरूद के पेड़ उगाने के लिए मदद कर सकता है।
  • हर पत्ती एक अलग पेड़ में कन्वर्ट की जा सकती है।

ग्राफ्टिंग के जरिए कैसे उगाएं पेड़?

ये तरीका भी आसान है। यहां आपको सॉफ्ट स्टेम को कट करना होगा। पर ध्यान रखें कि इसमें थोड़ी सी पत्तियां होनी चाहिए।

grafting and its technique

    • आपको 4 से 6 इंच की कटिंग करनी होगी और ये फ्लेक्सिबल स्टेम होनी चाहिए यानी अगर आप इसे मोड़ें तो ये टूटे ना।
    • इसके बाद कटिंग में से ऊपर की दो पत्तियों को छोड़कर बाकी पत्तियों को हटा दें और कटिंग की जगह को रूटिंग हार्मोन में डुबोएं।
    • इसके बाद इस कटिंग को आप पॉटिंग मिक्स (नॉर्मल सॉइल मिक्स जिसमें बीज लगाते हैं) में 1 इंच का गड्ढा करके गाड़ दें।
    • आप इसे किसी प्लास्टिक डिस्पोजेबल कप में भी गाड़ सकती हैं।
    • अगर जरूरत हो तो प्लास्टिक स्ट्रॉ या फिर लकड़ी की मदद से आप इसे थोड़ा सपोर्ट दे सकते हैं।
    • इसे भी उसी तरह से तापमान की जरूरत होती है जैसे पत्तियों के लिए होता है। 24 से 32 डिग्री का तापमान बहुत ही अच्छा होता है।
    • इसमें थोड़े-थोड़े अंतराल में पानी डालते रहें।
    • ये तरीका आपके पौधे को काफी अच्छी ग्रोथ दे सकता है और इसकी जड़ें आने में 2-3 हफ्ते का समय लग सकता है।
    • जब जड़ें आ जाएं तो इसे बड़े गमले में लगा दें, लेकिन जब तक पौधा इतना बड़ा ना हो जाए कि अपने आप सर्वाइव कर सके तब तक इसे सीधी धूप में ना रखें।

इसे जरूर पढ़ें- गार्डन के ये 5 फूल कर सकते हैं कई बीमारियों का इलाज, एक्सपर्ट से जानें गुलाब, गेंदा, गुड़हल को कैसे करें डाइट में शामिल

किस मौसम में लगाएं अमरूद का पेड़?

वैसे तो ये किसी भी मौसम में सही हो सकता है, लेकिन बहुत सर्दी में ये जर्मिनेट नहीं हो पाती हैं। बहुत ज्यादा तेज़ धूप में भी ये खराब हो सकती हैं और इसलिए अमरूद का पेड़ उगाने के लिए आपको सही समय का इंतज़ार करना होगा।

ये तरीका अमरूद का पेड़ उगाने के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।