herzindagi
tips to get rid of whitefly

घर और गार्डन से व्हाइट कीड़ों को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके

अगर गार्डन और घर में लगने वाले व्हाइट कीड़ों से आप मुक्ति पाना चाहती हैं, तो ये उपाय आपके काम के लिए हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2021-08-25, 16:38 IST

आजकल कोई किसी चीज से परेशान रहे या न रहे लेकिन, घर में और गार्डन में लगने वाले कीड़ों से लगभग हर कोई परेशान रहता है। कभी पौधे को स्लग कीड़े नुकसान पहुंचाते हैं, तो कभी अन्य कीड़े। कीड़ों की प्रजातियां भी अनेकों प्रकार के हैं। इन्हीं में से एक है व्हाइट फ्लाई, जिसे आम बोलचाल की भाषा में सफ़ेद कीड़ा के नाम से जाना जाता है।

यह व्हाइट फ्लाई सिर्फ पौधों को ही नहीं बल्कि, पत्तों और फूलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार घर के अंदर मौजूद गमले को भी नुकसान पहुंचाते हैं। कभी-कभी ये कीड़े पौधे पर ही अपना घर बना लेते हैं। इसके अलावा बरसात के दिनों में घर के किसी न कोसी कोने में भी घर बना लेते हैं और रात के समय खाना खाते समय भोजन में पड़ जाते हैं। ऐसे में इस कीड़े को कुछ आसान उपायों की मदद से आसानी से दूर भगाया जा सकता है, तो आइए जानते हैं।

बेकिंग सोडा का करें उपयोग

how to get rid of whitefly inside

किसी भी कीड़े-मकोड़े को घर और पौधे से भगाने के लिए सबसे आसान तरीका है बेकिंग सोडा का इस्तेमाल। इसके इस्तेमाल से पौधे और घर में किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचता है और व्हाइट फ्लाई कुछ ही देर में भाग भी जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन सफ़ेद कीड़ों को मिली बग के नाम से भी जाना जाता है। इसके लिए दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा में तीन से चार कप पानी मिलाकर एक स्प्रे तैयार कर लीजिए। अब इस स्प्रे का छिड़काव पौधों के साथ-साथ घर में भी कर लीजिए। इससे मिली बग कभी भी नहीं लगेंगे।

इसे भी पढ़ें:चंदन के तेल से घर के कई मुश्किल कामों को किया जा सकता है आसान, जानिए कैसे


केरोसिन तेल का करें इस्तेमाल

how to get rid of whitefly in

जी हां, मिली बग कीड़े को पौधे से दूर रखने के लिए सबसे असरदार उपाय है केरोसिन तेल का इस्तेमाल। हालांकि, इस तेल का इस्तेमाल घर से कीड़ों को भगाने के लिए शायद ही कोई करना चाहेगा लेकिन,बरसाती कीड़ों को दूर भगानेके लिए भी केरोसिन तेल एक बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है। इसकी तेल गंध के चलते कोई भी कीड़े चंद मिनटों में भाग खड़े होते हैं। इसके लिए पौधों पर अच्छे से छिड़काव कर दीजिए। आप चाहें तो इस तेल में रूई भिगोकर घर के किसी कोने में रख भी सकती हैं, इससे सफ़ेद कीड़े कभी भी नहीं आएंगे।

विनेगर है बेस्ट उपाय

how to get rid of whitefly in

बेकिंग सोडा और केरोसिन तेल के अलावा सफ़ेद यानि मिली बग को पौधे और घर से दूर रखने के लिए विनेगर भी एक बेस्ट उपाय है। इसका इस्तेमाल घर में भी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए तीन से चार चम्मच विनेगर के साथ एक से दो कप पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। अब इस मिश्रण का छिड़काव पौधे के साथ-साथ पत्तों और फूलों पर कर दीजिए। इससे कभी भी मिली बग पौधे पर नहीं बैठेंगे। घर में भी आप इसका छिड़काव कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Easy Tips: मार्बल का मंदिर हो गया है गंदा तो इन टिप्स से मिनटों में करें साफ़

जेट पानी का उपयोग करें

get rid of whitefly  inside

कई घरेलू चीजों का छिड़काव करने के अलावा पौधे को जेट से पानी देने पर कीड़े तुरंत भाग खड़े होते हैं। इसके लिए मिली बग के उपर तेजी से पानी का छिड़काव करें। इससे काफी हद तक कीड़े भाग जाते हैं। हालांकि, घर में जेट पानी का इस्तेमाल करना मुश्किल है इसलिए आपबेकिंग सोडा, केरोसिन तेल और विनेगा का इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं। इसके अलावा नींबू के रस को भी इस काम के लिए आप उपयोग कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.planetnatural.com,freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।