Gardening Tips: कई लोग ऐसे होते है जिन्हें बागवानी का तो शौक होता है लेकिन उन्हें बागवानी करने का सही तरीका पता नहीं होता है। अगर आपके गुड़हल के पौधे में भी कलियां नहीं आती हैं तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पौधे में कुछ खास चीजें डालकर अपने पौधे को हरा- भरा कर सकती हैं।
कई लोग गुड़हल के पौधे को जसुद, शो फ्लावर और चाइना रोज भी कहते हैं। ज्यादातर लोग पूजा- पाठ के लिए गुड़हल के पौधे लगाते हैं। हालांकि गार्डन में लगाएं पौधे अचानक से सूखने लगते हैं। वहीं कई बार तो अच्छे से देखभाल करने के बाद भी गुड़हल के पौधे में कलियां नहीं आती है।
गुड़हल का पौधा लगाने का तरीका
गुड़हल के पौधों की कटिंग आपको सही तरीके से करनी चाहिए। अगर आप सही तरीके से गुड़हल के पौधों की कटिंग करती हैं तो आपके पौधे से कलियां आने लगेगी। समय-समय पर पौधे को ऊपर से 4-5 पत्तियों को हटा देना चाहिए। इससे भी गुड़हल का पौधे का ग्रोथ बढ़ जाता है।
गुड़हल का पौधा उगाने के आसान हैक्स
आप चाहे तो बीज की मदद से भी अपने गुड़हल के पौधे को ठीक कर सकती हैं। गुड़हल के पौधे में आपको सही तरीके से बीज का छिड़काव करना चाहिए। इतना ही नहीं, गुड़हल का पौधे पर पानी स्प्रे करते रहना चाहिए।(पौधों को हरा रखने के लिए मिट्टी में मिलाएं ये चीजें)
इसे भी पढ़ेंःघर का करना है मेकओवर तो पौधों की मदद से करें सजावट
कब लगाना चाहिए गुड़हल का पौधा
गुड़हल के पौधे को आप सालों भर लगा सकती हैं। इतना ही नहीं, बड़े साइज के गमले में भी गुड़हल के पौधे को लगाया जाता है। पौधा कही भी लगा हो अगर आप सही तरीके से देखभाल करती हैं तो आपका पौधा कलियां देता रहेगा।
इसे भी पढ़ेंःGardening Tips: मुरझा गया है गुड़हल का पौधा तो लें इन सीक्रेट्स की मदद
गुड़हल के पौधे में क्या डालें
- दो मुट्ठी वर्मीकंपोस्ट
- गोबर की सड़ी हुई खाद
- 5 ग्राम डीएपी
- 5 ग्राम पोटाश
- 5 ग्राम एप्सम सॉल्ट
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों