इन चीजों से डेकोरेट कर अपने Handbag को दें यूनिक लुक, दोस्त-रिश्तेदार सभी करेंगे जमकर तारीफ

अपने हैंडबैग को न्यू लुक देने के लिए आप उसे घर पर ही कुछ तरीकों को अपनाकर सजा सकते हैं। आइए हम इसके लिए आपको यहां टिप्स बताते हैं। 

purse decoration ideas

पुराने हैंडबैग को लगातार इस्तेमाल करते-करते कई बार हमें इतना लगाव हो जाता है कि उसे रिजेक्ट करने का मन नहीं करता है। ये बात अलग है कि कभी-कभी एक ही डिजाइन और स्टाइल को कैरी करते-करते बोर महसूस होने लगता है। ऐसे में, हम आपको अनोखे तरीके बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने पुराने हैंडबैग को यूनीक और स्टाइलिश बना सकती हैं। यह बिल्कुल सिंपल तरीका है आप घर पर ही कुछ आसान और मजेदार तरीकों से अपने हैंडबैग को एक नया रूप दे सकती हैं। आइए जानते हैं कि यह कैसे संभव है।

हैंडबैग को कैसे दें नया और यूनिक लुक?

unique look

मेटल ब्रोच और पिन

मेटल बैज और पिन की मदद से आप अपने हैंडबैग को डेकोरेट कर सकती हैं। मेटल ब्रोच मार्केट में कई डिजाइनों में आपको मिल जाएंगे। आप लुक और कलर के हिसाब से उसे खरीदकर बैग में अटैच कर सकती हैं। यह आपके हैंडबैग को एक इंडस्ट्रियल लुक देंगे। इसके अलावा, आप चाहें तो मजेदार इमोजी पिंस भी अपने हैंडबैग में लगाकर इसे अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

पोम-पोम या टैसल

handbag turn into unique look

अपने हैंडबैग को बेहतरीन लुक देने के लिए आप इसमें रंगीन पोम-पोम या टैसल लगा सकती हैं। यह आपके बैग को काफी खूबसूरत और एथनिक लुक दे सकते हैं।

विंटेज बटन और रिबन

fancy handbags

पुराने कपड़ों से निकले बटनों को अपने हैंडबैग पर गोंद या सिलाई करके लगा सकती हैं। यह आपके हैंडबैग को एक विंटेज लुक देगा। साथ ही बैग में आप चाहें तो सैटिन रिबन से बने फूलों को भी अपने हैंडबैग में लगा सकते हैं। यह आपके बैग को फैंसी लुक दे सकता है।

थ्रेड और सुई की मदद से डिजाइन

colourful unique handbag design

थ्रेड और सुई का उपयोग करके आप अपने हैंडबैग पर छोटे-छोटे डिजाइन बना सकती हैं और सिंपल बैग को एम्ब्रॉयडरी लुक दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-ऑफिस पार्टी हो या वीकेंड आउटिंग ये हैंडबैग्स रहेंगे परफेक्ट साथी

फैब्रिक पेंट और मार्कर

फैब्रिक पेंट और मार्कर की मदद से आप अपने हैंडबैग पर डिजाइन बना सकती हैं। आप जो भी चाहें अपनी पसंद और रंग के अनुसार डिजाइन बनाकर बैग को अलग लुक दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-स्लिंग बैग के नए और लेटेस्ट डिजाइंस आपके लुक में डालेंगे नई जान

इन बातों का रखें ध्यान

beautiful handbags

अपने हैंडबैग को यूनिक लुक देने के लिए कोई भी कारीगरी करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि बैग का रंग और स्टाइल किस तरह का है और इसे कैसे डेकोरेट करना सही होगा।

फैंसी लुक देने के चक्कर में यहां बताए गए सारे टिप्स एक ही हैंडबैग के ऊपर न आजमा लें। यानी कि बहुत ज्यादा डेकोरेशन करने से आपको बचना चाहिए, ताकि आपका हैंडबैग भरा हुआ न लगे।

इसे भी पढ़ें-बैग्स खरीदने के लिए ये मार्केट हो सकती हैं बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP