भारत में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग मिलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और पार्टी करते हैं। वैसे तो अधिकतर त्योहारों में घर को सजाया और संवारा जाता है लेकिन कई लोग अपना पूजा रूम भी डेकोरेट करते हैं। क्योंकि कई लोग होली के दिन की शुरुआत पूजा से करते हैं। इसलिए वह लोग अपने घर के साथ-साथ पूजा रूम को भी एक फेस्टिवल लुक देने के लिए सजावट करते हैं। इसलिए आप भी अपने घर के साथ-साथ पूजा रूम को अलग-अलग तरह से डेकोरेट कर सकती हैं।
इतना ही नहीं, आप पूजा रूम को डेकोरेट करने के लिए घर में मौजूद सामानों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे- पुरानी चूड़ियों, पुराने कपड़ों आदि। अगर आप भी होली के दिन अपने पूजा घर को डेकोरेट करने वाली हैं, तो यहां बताए गए आइडियाज आपके काम आ सकते हैं। इन आइडियाज को फॉलो कर आप अपने पूजा रूम को एक नया लुक दे सकती हैं।
होली के दिन आप अपने पूजा रूम को कलरफुल पर्दों से डेकोरेट कर सकती हैं। क्योंकि होली रंगों का त्योहार है और इस दिन रंगों का इस्तेमालकरना शुभ भी माना जाता है। इसलिए आप होली के दिन आप अपने घर के साथ-साथ पूजा रूम को भी कलरफुल बना सकती हैं। हालांकि, पर्दों का चुनाव आप अपनी पसंद के हिसाब से कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-शादी के बाद की पहली होली को कुछ ख़ास बनाने के लिए ये टिप्स अपनाएं
इसके अलावा, आप पर्दों को अलग तरीके से सेट कर सकती हैं। आप अपने पूजा रूम को डेकोरेट करने के लिए झालर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि पर्दों पर स्टोन, मोतियों से बने झालर देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इसके अलावा, आप फूलों की माला या फिर रंगों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
आप अपनी पूजा रूम की दीवार को चूड़ियों की मदद से भी सजा सकती हैं। आप घर में मौजूद चूड़ियों की मदद से अपने पूजा रूम की दीवार का लुक बदल सकती हैं। आप टेप, रेशम और चूड़ियों की मदद से कई तरह की वॉल आर्ट कर सकती हैं जैसे- वॉल लैंप, वॉल डिजाइनर लटकन आदि। इसके लिए आप चूड़ियों के ऊपर रेशम या फिर ऊन लपेट लें और डिफरेंट चीजें बनाकर अपना पूजा रूम को सजा सकती हैं।
इसके अलावा, आप पेपर की बनी झालर से भी अपनी पूजा रूम डेकोरेट कर सकती हैं। इसके लिए, आप हर कलर पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे न सिर्फ आपका पूजा रूम खूबसूरत लगेगा बल्कि आपके घर की रौनक भी बढ़ेगी।
आपके पूजा रूम में यकीनन दिए रखे होते होंगे। लेकिन होली के दिन आप अपने पूजा रूम को कैंडल या फिर दिए की सहायता से डेकोरेट कर सकती हैं। अगर आपका पूजा रूम छोटा है, तो आप अपने बजट के अनुसार खूबसूरत कैंडल खरीद सकती हैं। वहीं, अगर आपका पूजा रूम बड़ा है, तो आप घर में रखी पुरानी चूड़ियों की मदद से कैंडल तैयार कर सकती हैं। कैंडल बनाने के लिए आप चूड़ियों के डिफरेंट कलर की वैरायटी सेलेक्ट कर सकती हैं।
इसके लिए बस आपको कैंडल का साइज डिसाइड करना है और फिर उसी हिसाब से चूड़ियां की एक कैंडल तैयार करनी है। फिर इसके अंदर आप मोम पिघला कर डाल दें और एक धागा भी लगा लें। इसके अलावा, आप इन कैंडल को अपने घर में किसी भी कोने में रख सकते हैं जैसे- आप इसकी लटकन बना कर मंदिर की दीवारों को सजा सकती हैं।
आप अपने घर को फूलों की सहायता से भी डेकोरेट कर सकती हैं। आप अपने पूजा रूम की टेबल को भी डेकोरेट कर सकते हैं। क्योंकि कुछ लोगों के घरों में बड़े-बड़े पूजा रूम होते हैं, तो ऐसे में पूजा रूम के आसपास की खाली जगह अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप मूर्ति के आसपास की जगह को आर्टिफिशियल फूलों से डेकोरेट कर सकती हैं या फिर आप असली फूलों के साथ कलरफुल दुपट्टे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसके लिए आप ट्रांसपेरेंट दुपट्टा ले सकती हैं और फिर उसमें आर्टिफिशियल फूलों को अटैच कर दें। इन फूलों से बनी माला को आप अपने पूजा रूम में कहीं भी लगा सकती हैं। आप चाहें तो होली के दिन पूजा रूम में रंगों से भरे बाउल भी रख सकती हैं। क्योंकि होली के दिन रंगों का अलग ही महत्व है। ऐसे में आप पूजा घर की रौनक बढ़ाने के लिए रंगों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-होली पार्टी में आउटडोर को सजाने के लिए अपनाएं यह आईडियाज
इसके अलावा, आप अपने पूजा रूम में रखी मूर्ति को अलग तरह से डेकोरेट कर सकती हैं। इसके लिए आप कपड़े या फिर थर्माकोल की मदद से आर्टिफिशियल मूर्ति का घर बना सकती हैं। फिर इसे आप लाइटों या फिर फूलों की सहायता से डेकोरेट कर सकती हैं।
इसके अलावा, आपको गणेश और लक्ष्मी पूजा के लिए छोटा-सा आर्टिफिशियल मंदिर आपको मार्केट में भी रेडीमेड मिल जाएंगे, जहां आप अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकती हैं। यह आइडिया आपके पूजा घर को न सिर्फ डिफरेंट लुक देगा बल्कि आप खूबसूरत भी लगेंगी।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।