कम बजट में इस तरह सजाएं मेहंदी सेरेमनी के लिए स्टेज, मात्र 1000 आएगा खर्चा

मेहंदी सेरेमनी की सजावट आप घर पर ही कम बजट में कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

 
decorate mehndi stage at home under

आजकल हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। सगाई से लेकर हल्दी और मेहंदी के फंक्शन के लिए भी अलग-अलग तरह से डेकोरेशन किए जाते हैं। लेकिन बजट कम होने की वजह से लोग अपनी मेंहदी और संगीत सेरेमनी के लिए स्टेज नहीं सजा पाते। अब आपको कम बजट की वजह से मेहंदी सेरेमनी का प्रोग्राम कैंसिल करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप कम बजट में भी मेंहदी सेरेमनी के लिए अच्छा डेकोरेशन कर सकती है। इतना खास डेकोरेशन देखकर हर कोई खुश हो जाएगा। इसके लिए आपको बाहर से कोई खास मैनेजमेंट टीम या डेकोरेशन के सामान पर खर्चा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दुपट्टे और साड़ी की मदद से करें डेकोरेशन

latest mehndi stage decoration

(image credit - hetal's art you tube)

  • इसके लिए सबसे पहले आपको उस जगह की सजावट करनी है, जहां दुल्हन मेहंदी लगाने के लिए बैठने वाली है।
  • दुल्हन के बैठने के लिए आप टेबल का यूज कर सकते हैं। अगर आप बड़ा स्टेज तैयार करना चाहते हैं, तो आप लकड़ी के तख्त का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप दीवार के पीछे हरे रंग की और लाल की रंग की साड़ी को मिलाकर सजावट करें।
  • आप चाहें, तो रंग-बिरंगे दुपट्टे से भी दीवार सजा सकते हैं।
  • आप कील को दीवार के किनारों पर लगाएं और उस पर एक रस्सी बांधकर दुपट्टा या साड़ी से सजावट करें।
  • इसके बाद आप दीवार पर पेपर से बने हुए रंग-बिरंगे रिबन लगा दें।
  • इस तरह का डेकोरेशन मेहंदी सेरेमनी में बेहद खास लगता है।
  • पीले और हरे रंग की साड़ी के बीच में गेंदे के फूल की लंबी रस्सी तैयार करके आप बीच में इसे लगा सकती हैं।

खाली डिब्बों की मदद से बनाएं सजावट का सामान

decorate mehndi stage at home

  • मेंहदी सेरेमनी दीवार के ऊपर मेहंदी का पोस्टर आप हाथों से गत्ते पर लिखकर भी बना सकते हैं।
  • इसके अलावा आप चाहें, तो खाली डिब्बे को पूरी तरह से लंबे में खोलने के बाद इसपर बड़े-बड़े अक्षरों में मेहंदी लिखें।
  • इसमें आप अपनी पसंद का रंग भरें और इसे कैंची की मदद से काटकर इसका डिजाइन बना लें।
  • आप इसे स्पार्कल या चमकीली बिंदी, स्टोन या बटन की मदद से भी सजा सकते हैं।
  • आप चाहें, तो इस पर गेंदे के फूल लगाकर भी सजा सकती हैं।

जमीन पर रखें गद्दे

mehndi stage at home

(image credit- wab decor)

मेहमानों के लिए आप जमीन पर गद्दे की व्यवस्था करें। इस तरह मेंहदी सेरेमनी में बैठना काफी अच्छा लगता है। आप दुल्हन को ऊपर तख्त पर बिठाकर, मेहमानों को नीचे गद्दे पर बिठा सकते हैं। गद्दों पर आप रंग बिरंगे तकिए रख कर सकते हैं।

  • अगर आपके घर में तकिए नहीं है, तो आप इसे घर पर ही खराब कपड़ों को भरके तैयार कर सकती हैं।
  • हरे रंग की साड़ियों की मदद से आप तकिए का कवर तैयार करें।
  • इसमें आप खराब कपड़ों को भर दें। अब इसे मशीन या हाथ की मदद से किनारों पर सील दें।

लाइट से सजाएं

mehndi stage

मेंहदी और संगीत सेरेमनी अक्सर शाम और रात में होते हैं। इसलिए आप कमरे में लाइट से सजावट कर सकते हैं। हल्की लाइट और रंग बिरंगी सजावट, मेंहदी सेरेमनी में चार चांद लगा देगी।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- band baja wedding you tube, amazone

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP