इस 1 रुपये की चीज से गंदे योगा मैट की मिनटों में करें सफाई

योगा मैट की सफाई करने के लिए आपको कुछ आसान हैक्स की मदद लेनी चाहिए। आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताने वाले हैं। 

 

yoga mat

योगा मैट का इस्तेमाल अगर आप रोजाना करती हैं तो आपको पता होगा कि यह काफी ज्यादा गंदा हो जाता है। इसकी समय- समय पर सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी है। अगर आप योगा मैट की सफाई समय पर नहीं करती हैं तो यह मिनटों में गंदा हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे महज 1 रुपये की शैंपू की मदद से अपने योगा मैट की सफाई कर सकती हैं। चलिए जानें कुछ आसान और मजेदार हैक्स।

योगा मैट की सफाई कैसे करें

योगा मैट पर योगा करने के लिए कारण यह काफी जल्दी गंदा हो जाता है। इसे सही तरीके से साफ ना किया जाए तो इससे बदबू आने लगती हैं। योगा मैट रिसाइकल रबर के बने होते हैं। ऐसे में आपको इसकी सफाई समय- समय पर करते रहना चाहिए। इसे आप चाहे तो डायरेक्ट पानी की मदद से भी धो सकते हैं।

योगा मैट की धुलाई कैसे करें

yoga mats for woman

योगा मैट की धुलाई करने के लिए आपको एक शैंपू की मदद लेनी होगी। आपको एक शैंपू का घोल तैयार करना होगा। इसके बाद इस घोल को आप मैट पर डाल दें। फिर नर्म ब्रश की मदद से आपको पूरे मैट की सफाई करनी होगी। इसके बाद आपका मैट मिनटों में चमकने लगेगा।

इसे भी पढ़ें-Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

कब योगा मैट को करना चाहिए क्लीन

कई लोग इस बात को समझ नहीं पाते हैं कि उन्हें योगा मैट को कब साफ करना चाहिए। जब योगा मैट पर दाग लग जाएं या फिर डस्ट दिखें तो आपको अपने योगा मैट की सफाई करनी चाहिए। योगा करते समय हमें काफी ज्यादा पसीना आता है। ऐसी स्थिति में बैक्टीरिया उत्पन्न होता है और यह बैक्टीरिया हमारे स्किन के लिए काफी खतरनाक साबित होता है। ऐसे में आपको स्किन से जुड़ी बिमारी हो सकती हैं। इसलिए अगर आप रोजाना योगा करती हैं तो आपको सप्ताह में एक बार अपने योगा मैट की सफाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-इस 1 रुपये की चीज से डोरमैट की मिनटों में करें सफाई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit- amazon, freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP