शादी के बाद के लडकी का सब कुछ बदल जाता है। उसके रिश्ते, परिवार से लेकर उसका सरनेम घर का पता और न जानें क्या क्या। इन सब चीजों को परे रखते हुए सबसे जरुरी चीज जो होती है वो हैं दस्तावेज। जब लड़की शादी करती है तो उसे अपने कई दस्तावेजों पर घर का पता और सरनेम जैसी चीजों में बदलाव करवाना पड़ता है। आज हम इस आर्टिकल में आपको शादी के बाद आप आधार कार्ड में कैसे लड़की अपना सरनेम और पता बदल सकती हैं। इस प्रक्रिया को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकती हैं। आइए जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर साइन इन करें और नाम बदलें (Name change) विकल्प चुनें। अपना सरनेम बदलें।
अपने नजदीकी आधार नामांकन या अपडेट केंद्र पर जाएं। आधार सुधार फ़ॉर्म भरें। नाम बदलने के लिए विवाह प्रमाण पत्र जैसे सहायक दस्तावेज दें। प्रमाणीकरण के लिए फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक दें और दस्तावेज स्कैन करवाएं।
यूआईडीएआई की आधिकारिक साइट पर जाकर आधार नामांकन और अपडेट फ़ॉर्म डाउनलोड करें। फ़ॉर्म भरें और शुल्क के साथ आधार सेवा केंद्र में जमा करें।
आधार में नाम बदलने के अनुरोध के बाद, आधार कार्ड में दर्शाए जाने में 90 दिन तक का समय लग सकता है। अपडेट अनुरोध सबमिट करने के समय, आपको यूआरएन (अपडेट रिक्वेस्ट नंबर) के साथ पावती रसीद मिलेगी। इस नंबर का इस्तेमाल करके आप अपनी अपडेट स्टेटस ऑनलाइन जांच सकते हैं। अगर नाम बदला गया है, तो बदला हुआ विवरण दिखाई देगा।
आधार कार्ड में नाम बदलते समय, आपको इन दस्तावेज़ों की मूल और फ़ोटोकॉपी दोनों देनी होंगी।
आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए आवेदन करने के बाद, प्रोसेसिंग में 90 दिन तक का समय लग सकता है। हालांकि, अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) के जरिए आप ऑनलाइन अपनी अपडेट स्टेटस की जांच कर सकते हैं। अगर आपका अपडेट हो गया है, तो अपडेटेड जानकारी आपके आधार कार्ड में दिखाई देगी।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको पता है कितनी जगह हुआ है आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल? इस तरीके से जानें
इसे भी पढ़ें: Aadhar: एक मोबाइल नंबर से कितने आधार किए जा सकते हैं लिंक, यहां जानें A To Z जानकारी
अगर आपने अपना मोबाइल नंबर या ईमेल पता अपडेट किया है, तो यह 30 दिनों के अंदर अपडेट हो जाएगा। वहीं, अगर आपने अपना बायोमेट्रिक डेटा (जैसे कि फ़िंगरप्रिंट या आंखों का स्कैन) अपडेट किया है, तो यह 90 दिनों के अंदर अपडेट हो जाएगा। ऑनलाइन अपडेट करने से यह अपडेट ऑफलाइन अपडेट की तुलना में तेजी से हो जाता है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।