हर कोई अपने घर में पौधे लगाना पसंद करता है। लोग इसे गार्डन में या गैलरी लगाना पसंद करते हैं। अक्सर घर की छतों पर भी लोग ढेर सारे गमले रखते हैं। भले ही 4-5 ही सही, ये पौधे वाकई आपके घर की खूबसूरती बढ़ा देते हैं।
आजकल इनडोर प्लांट्स बहुत फैशन में हैं, पौधों का इस्तेमाल घर को सजाने के लिए भी किया जाता है। हम इन पौधों को नियमित रूप से पानी देते हैं। कभी-कभी वह इसे खोदकर साफ करते हैं और खाद भी डालते हैं।
लेकिन इन पौधों की इतनी केयर के बाद भी देखा जाता है कि कई बार पौधे झुकने लगते हैं। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि वह क्या करें। उन्हें लगता है कि शायद पौधों को पानी की कमी है, इसलिए वह गमले में पानी में भरपूर मात्रा में डाल देते हैं।
इसके बाद पौधे ठीक नहीं हो पाते। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है और आपको इन्हें ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए।
पौधे क्यों झुकने लगते हैं? (What Causes Weak Stems)
यह कई कारणों से हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण धूप हो सकता है। कई पौधे ऐसे होते हैं, जो धूप में ही खिलते हैं। इसलिए धूप नहीं मिलने पर यह झुकने लगते हैं। लेकिन कई पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें अधिक मात्रा में धूप की आवश्यकता नहीं होती। अगर आप इसे पूरे दिन तेज धूप में रखेंगे, तो यह झुकेंगे ही। ('होम ऑफिस' में रखें ये 6 प्लांट्स)
- इसलिए सबसे पहले जरूरी है कि आप पौधे की क्षमता के बारे में पता लगाएं, कि आपके घर में लगा पौधा कितनी धूप ले सकता है।
- सर्दियों के मौसम में पौधे धूप नहीं मिलने की वजह से झुकने लगते हैं। ऐसी स्थिति में पौधे मुरझाने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पूरी रात वह ठंड में तड़पते रहते हैं।
- पौधे झुकने का एक कारण टहनियों का ज्यादा इकट्ठा होना भी है। कई बार पौधे लंबे -लंबे होने लगते हैं। जिसकी वजन नीचे की टहनियां सह नहीं पाती और यह झुकने लगते हैं।
पौधे झुकने लगे तो क्या करें (How to Make Plant Stems Stronger)

- अक्सर ऐसा तुलसी के पौधों के साथ देखा जाता है। तुलसी के तने जब लंबे होने लगते हैं, तो यह झुकने लगते हैं। इस स्थिति में आपको इन्हें सीधी रखने के लिए रस्सी से बांध देना चाहिए। पौधों की टहनियों को एक साथ इकट्ठा करके इनके चारों तरफ रस्सी लेकर जाएं और बांध दें। ऐसा करने से यह बिल्कुल सीधा उगेंगे।
- आप पौधों के बीच में एक लकड़ी लगाकर भी इसे रस्सी से बांध सकते हैं। (घर में मौजूद ये 5 स्थान पेड़ पौधे लगाने के लिए हैं अच्छे)
- दूसरा उपाय यह है कि सर्दियों में अगर पौधे झुक रहे हैं, तो इसका कारण पानी की मात्रा अधिक होना हो सकता है। ठंड में पौधों को उतना पानी की जरूरत नहीं होती। जितना गर्मी में होती है। इसलिए आप दिन में केवल एक बार पानी डालें। पानी गमले में पूरा भरे नहीं, थोड़ा खाली ही रहने दें।
- इसके सिवा अगर धूप काफी दिनों से नहीं निकल रही है, तो आपको ऐसे समय में पौधों का खास ख्याल रखना चाहिए। रात में घर के बाहर ओस पड़ती रहती है। ऐसे में वह ठंड सह नहीं पाते हैं और झुकने लगते हैं। अगर आपके घर में ऐसी कोई जगह है, जहां आप गमलों को रख सकते हैं, तो आप इन्हें रात में घर के अंदर रख लें। दिन में आप इसे फिर से बाहर कर दें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों