herzindagi
dulla bhatti story

जानें लोहड़ी पर क्यों सुनाई जाती है दुल्ला भट्टी की कहानी

क्या आपको पता है कि लोहड़ी का पर्व पर दुल्ला भट्टी की कहानी क्यों सुनाई जाती है?&nbsp; जानें इस आर्टिकल में।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-01-06, 12:31 IST

सालों पहले लोहड़ी का पर्व सिर्फ पंजाब के कुछ इलाकों में मनाया जाता था लेकिन अब इस त्यौहार को पूरे भारत में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। त्यौहार मनाने के साथ-साथ जरूरी है कि आप इस त्यौहार के बारे में विस्तार से जानकारी लें।

"सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो ....दुल्ला भट्टी वाला हो, दुल्ले ती विआई....।" आपने अक्सर लोहड़ी के पर्व पर लोगों को दुल्ला भट्टी का नाम बोलते या गाते देखा होगा। इस आर्टिकल में हम आपको दुल्ला भट्टी की कहानी के बारे में ही बताएंगे।

कौन है दुल्ला भट्टी वाला

dulla bhati story

माना जाता है कि मुगल काल में अकबर के शासन के दौरान पंजाब में दुल्ला भट्टी नाम का एक आदमी रहता था जिसके बिना लोहड़ी का परिवार अधूरा माना जाता है। एक बार दुल्ला भट्टी को लड़कियों के सौदे के बारे में पता चल गया था जिसके बाद उसने इस घटना को रोकने के लिए कई प्रयास किए।

इसे भी पढ़ेंःLohri मनाने से पहले जानें इस पर्व के बारे में 5 दिलचस्प बातें

दुल्ला भट्टी वाला कैसे बना हीरो

दुल्ला भट्टी वाले ने लड़कियों की तस्करी होने से ना सिर्फ उन्हें बचाया बल्कि उनकी शादी भी करवाई। इसी के बाद से दुल्ला भट्टी हीरो बन गए और लोग उन्हें जानने लगे। हर साल लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी महिलाओं की हिफाजत करना सिखाती है और गलत के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देती है। (Lohri के बारे में 5 दिलचस्प बातें जानें )

कौन है सुंदरी-मुंदरी

why dulla bhatti story in related to lohri

सुंदरदास नाम का एक किसान था और सुंदरी-मुंदरी उसी की बेटियां थीं। दुल्ला भट्टी को इन्ही लड़कियों की जबरदस्ती की शादी की खबर मिली थी। ऐसे में मौके पर पहुंच कर दुल्ला भट्टी ने पूरे गांव में आग लगा दी थी। इसके बाद सुंदरी-मुंदरी की शादी उनकी माता पिता के मुताबिक हुई। शगुन के रुप में शक्कर बांटी गई। इसी को देखते हुए दुल्ला भट्टी की कहानी लोहड़ी के पर्व पर सुनाई जाती है।

इसे भी पढ़ेंःआखिर क्या है लोहड़ी के पर्व पर आग जलाने का कारण

तो ये थी दुल्ला भट्टी की पूरी कहानी। अगर आप इसके अलावा लोहड़ी से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Twitter

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।