घर के इन 5 कामों में पुरुषों को हमेशा बटाना चाहिए महिलाओं का हाथ

क्या आपको पता है कि घर के ऐसे कौन से काम हैं जिनमें हमेशा पुरुषों को हाथ बटाना चाहिए? पढ़ें रिलेशनशिप एक्सपर्ट और चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर भावना बर्मी का एनालिसिस। 

Why should men do house chores

Why men don't do house chores| क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर घर का काम करने की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की ही क्यों होती है? क्यों हमेशा यही माना जाता है कि खाना बनाना, कपड़े धोना, सफाई करना, डस्टिंग, घर की चीजों का रख-रखाव आदि सब कुछ सिर्फ लड़कियों के जिम्मे आएगा? यकीनन ऐसा होता है कि लड़के काम कर देते हैं जैसे खाने के बाद बर्तन उठाकर रख देना, कपड़े तह कर देना, कुछ हद तक खाना बना लेना, लेकिन उसके अलावा क्या?

क्या कभी आपने सोचा है कि पुरुषों के घर के काम भी इतने सिलेक्टिव क्यों होते हैं? वो खाना बना लेंगे, लेकिन बर्तन धोने में मुश्किल होगी, वो गंदगी फैला देंगे, लेकिन सफाई करने में मुश्किल होगी, वो कपड़े घड़ी करके रख देंगे, लेकिन कपड़े खुद धोने में मुश्किल होगी। मैं ये नहीं कह रही कि सभी ऐसा करते हैं, पर अधिकतर का हाल यही होता है। अगर सोशल मीडिया और टीवी या फिल्मों की बात की जाए, तो भी पुरुषों को घर के काम के नाम पर खाना बनाते देखा जाता है।

men doing house chores

इसे सिलेक्टिव अप्रोच कहा जा सकता है, जो कुछ भी बच जाता है उस तरह के काम महिलाओं के नसीब में आ जाते हैं। पर आखिर इसका कारण क्या है? क्यों पुरुषों को घर के काम से ऐतराज रहता है?

इसे जरूर पढ़ें- पति को नहीं है आपकी फीलिंग की कद्र तो ये तरीके जरूर अपनाएं

आखिर क्यों काम नहीं करते पुरुष?

इसके बारे में हमने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी से बात की। डॉक्टर भावना के मुताबिक, "ऐसा नहीं है कि पुरुष कुछ गलत चाहते हैं या आपकी केयर नहीं करते। ऐसा समझने की कोशिश करनी चाहिए कि उन्हें ये समझ ही नहीं आता कि घर का काम उनका भी हो सकता है।"

पुरुषों के काम ना करने के ये कारण हो सकते हैं-

  • पुरुष ऐसे घर से ताल्लुक रखते हैं जहां हमेशा महिलाओं को काम करते हुए दिखाया जाता है।
  • लड़कों को इस बारे में समझ नहीं आता कि आखिर घर का काम कैसे किया जाए। उन्हें हमेशा स्त्रियों द्वारा काम करवाने की आदत होती है।
  • बचपन से उन्हें सिखाया गया है कि घर के काम लाइफ स्किल नहीं बल्कि लड़कियों के जिम्मे होते हैं।
  • लड़कों की साइकोलॉजी परफेक्शन वाली नहीं होती है और ऐसे में घर का काम संभालना उनके लिए मुश्किल हो जाता है।
  • अब यह तो स्थापित हो गया कि पुरुष घर का काम ज्यादा नहीं कर पाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे काम हैं जिनमें उन्हें हाथ बटाना चाहिए।
men doing household chores

Organization for Economic Cooperation and Development के सर्वे के अनुसार महिलाएं दिन में 4 घंटे का अनपेड लेबर करती हैं और पुरुष उनकी तुलना में 2.5 घंटे ही करते हैं।

खाना बनाना और बर्तन धोना

पुरुषों को खाना बनाने और बर्तन धोने दोनों में हेल्प करनी चाहिए। आपने कई बार सुना होगा कि महिलाएं अपने पतियों से काम इसलिए नहीं करवाती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पति किचन और बर्तन ज्यादा गंदे कर देंगे, लेकिन अगर किसी व्यक्ति को पता ही नहीं होगा कि सफाई करने में कितना समय लगता है, तो फिर भला किस तरह से वो अपने काम को सीमित कर पाएगा। पुरुषों को सिर्फ खाना बनाने या फिर गंदे बर्तन उठाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें किसी दिन बर्तनों को धोने के काम में भी हाथ बटाना चाहिए। इससे ना सिर्फ पार्टनर से रिश्ता बेहतर होगा, बल्कि इससे उन्हें घर के काम में हाथ बटाने की आदत भी पड़ेगी।

घर की सफाई और डस्टिंग का काम

जब तक घर की सफाई करने ना जाओ तब तक यह नहीं पता चलता कि आखिर इसमें कितनी मेहनत लगती है। इसलिए यह जरूरी है कि पुरुषों को भी इस बात का अहसास हो। दिवाली की सफाई का काम सिर्फ महिलाओं के जिम्मे डालने से बेहतर है कि पुरुषों द्वारा भी मदद की जाए।

इसे जरूर पढ़ें- Relationship Tips: पार्टनर पर ना डालें उम्मीदों का बोझ, इन 5 तरीकों से रिश्ते बनाएं बेहतर

गार्डनिंग का काम

पुरुषों को गार्डनिंग के काम में भी हाथ बटाना चाहिए। घर को सुंदर बनाना और उसे संवारने की आदत होनी चाहिए। घर का काम सिर्फ निपटाना ही नहीं, बल्कि उसे ठीक से संवारना भी जरूरी है। ये चीजें हमेशा ऐसा संदेश देती हैं कि आप घर को घर समझने की कोशिश कर रहे हैं।

घर का सामान लाने का काम

यहां सिर्फ सब्जी खरीदने का काम नहीं, बल्कि घर में कैसे पर्दे लगने चाहिए, घर में कैसा फर्नीचर होना चाहिए इसको लेकर पुरुषों का इनपुट भी होना चाहिए। 'अरे ये तुम सिलेक्ट करो, ये तो तुम्हारा काम है', जैसी चीजें बोलने से अच्छा है कि आप इस तरह की चीजें करें।

यकीनन पुरुषों के लिए घर के काम करना शायद सुविधाजनक ना लगे, लेकिन यह जरूरी भी होते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा ध्यान रखना जरूरी है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP