Tue Apr 21, 2026 | Updated 04:13 PM IST
How to get rid of dirty sock smell

Socks Odor Removing Ideas: पति के Shaving Kit में रखी इस 5 रुपये की चीज में छिपा है मोजों की बदबू हटाने का राज, 10 मिनट में दिखेगा जादू

How To Remove Bad Odor From Socks: गर्मी के मौसम में मोजे से बदबू आना आम बात है, लेकिन कई बार इससे आने वाली स्मेल शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे मोजे और क्लीनिंग प्रोडक्ट खरीद कर लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपके पति के शेविंग किट में इसका समाधान छिपा हुआ है।
Editorial
Updated:- 2026-04-21, 12:50 IST

Sock Odor Removal Hacks: गर्मी के मौसम में मोजे से बदबू आना आम बात है, लेकिन इसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। ऑफिस से घर लौटने पर जब मोजे उतारे जाते हैं, तो कमरे में फैलने वाली अजीब सी गंध से न केवल खुद को बल्कि घरवाले भी परेशान हो जाते हैं। अब ऐसे में लोग रोजाना मोजा बदलने के साथ ही इसे धुलने के लिए स्प्रे या डिटर्जेंट खरीद कर लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपके पति के शेविंग किट में रखी 5-10 रुपये की एक छोटी सी चीज से इस समस्या का अचूक समाधान है? जी हां,5-10 रुपये की चीज। हम बात कर रहे हैं फिटकरी' की, जो न केवल शेविंग के बाद कटने-छिलने में काम आती है, बल्कि मोजों की बदबू मिटाने का एक जादुई नुस्खा भी है। आइए नीचे लेख में जानिए कैसे काम करता है फिटकरी और कैसे करें इसका इस्तेमाल?

मोजे से आने वाली बदबू का जादुई नुस्खा (Effective Hacks To Remove Odor From Socks)

effective way to remove bad smell from socks

अगर मैं आपसे कहूं कि आप अपने पति के शेविंग किट में रखे फिटकरी की मदद से मोजे की बदबू को दूर रख सकती हैं, तो यकीनन थोड़ी सी हैरानी होगी, लेकिन आपको बता दें कि यह कारगर तरीका है। इसके लिए आपको केवल फिटकरी के पानी में इसे 10 मिनट डुबाने की जरूरत होगी। नीचे जानें इस्तेमाल-

इसे भी पढ़ें- गंदे से गंदा मोजा भी बिना घिसे होगा साफ, डिब्बे में रखकर हिलाने वाली इस ट्रिक से वॉशिंग मशीन की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

मोजे से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल (How To Use Alum Remove Odor From Socks)

alum hack to remove smell from socks

  • एक बाल्टी या मग में थोड़ा सा पानी लें।
  • अब इसमें फिटकरी का एक बड़ा टुकड़ा डालें और पानी में इसे कम से कम 1-2 मिनट तक अच्छे से मिलाएं।
  • अब धुले हुए मोजों को इस फिटकरी वाले पानी में डालकर केवल 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 10 मिनट बाद मोजों को पानी से निकालें।
  • हल्के हाथ से रगड़ने के बाद इसे धुलकर सुखाएं।
  • फिटकरी की कोटिंग मोजों के रेशों में रह जाएगी, जो आगे भी बदबू को आने से रोकेगी।

फिटकरी वाला तरीका कैसे करेगा मोजे की तेज बदबू दूर? (What Happens If You Dip Socks In Alum Water For 10 Minutes)

How to remove bad odor from socks

फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। मोजों में बदबू आने का मुख्य कारण पसीने के साथ पनपने वाले बैक्टीरिया होते हैं। फिटकरी न केवल इन बैक्टीरिया को खत्म करती है। साथ ही, पसीने को भी कंट्रोल करने में भी मदद करता है और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें- Cleaning Hacks: सफेद मोजे रोज धोते-धोते थक जाती हैं लेकिन नहीं साफ होते काले निशान? इस घरेलू पाउडर से आसानी से निकलेगी गंदगी

कुछ जरूरी टिप्स (What To Do Prevent Socks From Smelling Bad)

What To Do Prevent Socks From Smelling Bad

  • कॉटन के मोजे ही पहनें क्योंकि सिंथेटिक मोजे पसीना सोख नहीं पाते हैं।
  • जूतों से भी बदबू आती है, तो रात को उनमें थोड़ा सा फिटकरी का पाउडर छिड़क दें। सुबह तक जूते फ्रेश रखने में मदद करेगा।
  • मोजों को हर बार पहनने के बाद धुलें।

Images: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।