Hariyali Teej 2022: इस तीज पर अपने करीबियों को भेजें ये दिल छू जाने वाले शुभकामना संदेश

हम आपके लिए हरियाली तीज से जुड़े शुभकामना संदेश और कोट्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने अपनों को भेज सकती हैं।

happy hariyali teej wishes in hindi

हरियाली तीज का त्योहार हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस खास पर्व पर जहां शादीशुदा महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए उपवास रखती हैं, तो वहीं अविवाहित महिलाएं अपने मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। यह त्योहार सावन माह के शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है, जिस मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करके हिरयाली तीज की कथा सुनती हैं और मां पारवती और भगवान शिव की अराधना करती हैं। इस खास मौके पर आप अपनी सहेलियों, करीबियों और परिवार के सदस्यों को बधाई संदेश भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दे सकती हैं।

आज के इस लेख में हम आपके लिए हरियाली तीज से जुड़े शुभकामना संदेश और कोट्स लेकर आए हैं। जिन्हें महिलाएं तीज के मौके पर अपने अपनों के साथ शेयर कर सकती हैं, पेश हैं आपके लिए हरियाली तीज कोट्स-

hariyali teej  wishes

सावन का मौसम और संग पिया हैं,

हल्की-हल्की फुहार है,

बागों में झूले लग गए हैं,

रिमझिम सी मलहार हैं,

हाथों की मेंहदी खिली है,

इसमें पिया का प्यार है,

संग मिलकर गाओ सखी,

आज का तीज का त्योहार है।

सावन का महीना आया

बागों में भवरे खिल गए हैं

जिन सखियों से कभी हम बिछड़े थे

झूले के बहाने मिल गए हैं।

हरियाली तीज की शुभकामनाएं

इसे भी पढ़ें- जानें किस दिन पड़ेगी हरियाली तीज, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Hariyali Teej Wishes

सावन संग में लाया अपने तीज का त्योहार

मेहंदी की खूशबी बिखरी है, आई खुशियों की बहार

मुबारक हो आपको तीज का त्योहार

मेहंदी से सजे इन हाथों में

हरी चूड़ियां खनकती हैं।

तीज के पावन मौके पर

सुहागिनें रूप रंग से सजती हैं।

आपको हरियाली तीज की शुभकामनाएं

Hariyali Teej qoutes

मेहंदी की भीनी खुशबू,

बारिश की बौछार

आप सभी के जीवन में

ये तीज लाए सपनों की बहार।

हरियाली तीज की शुभकामनाएं

फूल खिले हैं बागों में

रिमझिम बारिश की फुहार

झुले पर पिया संग झूलो सखी

आया तीज का त्योहार है।

hariyali teej wish

मां पार्वती आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं,

इस तीज हर कन्या को अपना मनचाहा वर मिल जाए।

हरियाली तीज की आप सभी को शुभकामनाएं

इसे भी पढ़ें-मनाती हैं हरियाली तीज का त्‍योहार तो इन 10 रोचक सवालों के दें जवाब

सखियों के संग झूला झूलूं

मेहंदी का रंग निखार लूं

मां पावर्ती से इस तीज

मनचाहा वर मांग लूं।

hariyali teej for sawan

मन झूम-झूमकर गाता है

सावन भरे ये गीत

आज पिया संग मिलकर

मनाएंगे हरियाली तीज।

व्रत तीज का रखो सखी

मिलेंगे मनचाहे पिया

मां पर्वती से जो वर माना

उन्होंने वो सब कुछ दिया।

तो ये थे हरियाली तीज से जुड़े कोट्स और शुभकामना मैसेज, जिन्हें आप अफने करीबियों के संग शेयर कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP