बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी ने फिल्म जगत में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाने वाली श्रीदेवी ने हमेशा दर्शकों के दिलों पर राज किया। वो बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस रही, एक दौर ऐसा था जब दर्शक उनकी फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों के टिकट काउंटर पर घंटो लाइनों में खड़े रहते थे। फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से भले ही श्रीदेवी रातों रात एक लोकप्रिय अदाकारा बन गईं हों, लेकिन श्रीदेवी खुद इसे अपने लिए अच्छा नहीं मानती थी। आइए जानें उनसे जुड़ी ऐसी ही कुछ रोचक बातें।
इसे जरूर पढ़ें: शहनाज हुसैन: महिलाओं को अपनी क्षमता और ताकत को समझना होगा
फिल्मी करियर की शुरुआत
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को शिवाकाशी, तमिलनाडु में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम श्रीअम्मा यंगेर अय्यपन था। श्रीदेवी की मातृभाषा तमिल है। श्रीदेवी के पिता एक वकील थे और मां हाउस वाइफ थीं। इनकी एक बहन और दो सौतेले भाई भी थे। श्रीदेवी ने साल 1969 में तमिल फिल्म थुनाइवां से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। श्रीदेवी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई तमिल और तेलुगु फिल्म में काम किया। तमिल फिल्म मूंद्रू मूदिछू में उन्होंने पहली बार बतौर एक्ट्रेस काम किया, लेकिन बतौर एक्ट्रेस 1977 में आई फिल्म 'गायत्री' उनकी पहली रिलीज फिल्म थी। इसके बाद श्रीदेवी ने कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया और उनके एक्टर रजनीकांत और कमल हासन जैसे बड़े कलाकार रहे। उनकी पहली हिन्दी फिल्म सन 1979 में आई 'सोलवां सावन' थी।
निजी जीवन के उतार-चढ़ाव
जहां फिल्मी पर्दे पर श्रीदेवी सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गई, वहीं उनके निजी जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहा। उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया। श्रीदेवी का नाम सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र से भी जुड़ा, दोनों के बीच अफेयर के भी किस्से सामने आए। श्रीदेवी जितेंद्र के साथ पहली बार 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला में नजर आई थीं।श्रीदेवी और जया प्रदा को साथ में क्यों बंद किया था उनके को-एक्टर्स ने, जानिए।
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर के किस्से भी काफी चर्चा में रहे। ऐसा कहा जाता है कि 1985 में श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ गुपचुप शादी कर ली थी, लेकिन मिथुन के साथ उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा दिनों तक नहीं चला। 1987 में वो निर्देशक बोनी कपूर के करीब आई। इसके बाद वो मिथुन चक्रवर्ती से अलग हो गईं और साल 1996 में उन्होंने बोनी कपूर के साथ शादी कर ली। कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले गर्भवती थीं।
कलाकार के रूप में चुनौतियां और उपलब्धियां
श्रीदेवी ने महज 13 साल की उम्र में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की मां का रोल किया था। इसके बाद श्रीदेवी फिल्म चालबाज में रजनीकांत की हिरोइन के रूप में नजर आई थी। इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को बतौर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था। श्रीदेवी की बायोपिक फिल्म में ये एक्ट्रेस निभाएंगी उनका का किरदार।
श्रीदेवी के सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी की उनकी हिंदी कमजोर थी, जिस वजह से हिंदी फिल्में उनकी आवाज के बिना डब होती थी। शुरूआती दिनों में उनके लिए नाज अपना आवाज देती थी। रेखा ने भी एक फिल्म में श्रीदेवी के लिए डब किया था। श्रीदेवी ने चांदनी फिल्म को पहली बार अपनी आवाज में डब किया था।
शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था लेकिन साल 2012 में आई इंग्लिश-विंग्लिश से उन्होंने एक बार फिर से 15 साल बाद वापसी की थी। श्रीदेवी आखिरी बार साल 2017 में आई फिल्म मॉम में नजर आई थीं।
अवार्ड और सम्मान
श्रीदेवी को 6 बार फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था, जिसमें 3 बार उन्हें साउथ इंडियन फिल्मों के लिए और 3 बार हिंदी फिल्मों लम्हें, चालबाज, नगीना एवं मिस्टर इंडिया के लिए फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था। 2013 में श्रीदेवी को भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया।
इसे जरूर पढ़ें: रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के गीत गाने वाली रानू मंडल का हुआ मेकओवर, देखिए इनकी शानदार तस्वीरें
श्रीदेवी का निधन और उनकी आखिरी इच्छा
24 फरवरी 2018 को दुबई में दिल का दौरा पड़ने के कारण श्रीदेवी का निधन हो गया था। दुबई वह अपने करीबी रिश्तेदार के यहां शादी के समारोह में शामिल होने गई थी। वहीं, श्रीदेवी की अंतिम इच्छा थी कि उनकी अंतिम यात्रा में सबकुछ सफेद हो।
Photo courtesy- instagram.com(@janhvikapoor)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों