Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:16 PM IST
image

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 23 January 2026: बसंत पंचमी पर पांचवें भाव का चंद्रमा दे सकता है संतान सुख, जानें कैसा रहेगा आज का वृश्चिक राशिफल

बसंत पंचमी पर चंद्रमा पंचम भाव में रहकर वृश्चिक राशि को शुभ फल देगा। आज बुद्धि, रचनात्मकता और प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। संतान सुख और शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मविश्वास और खुशी के साथ दिन बीतेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 07:35 IST

Scorpio Horoscope Today, 23  January 2026: 23 जनवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए क्रिएटिविटी और एक्ससिटेमेंट से भरा रहेगा। आप बाहर से जितनी गंभीर दिखती हैं, आज अंदर से उतनी ही चंचल और खुशमिजाज महसूस करेंगी। चंद्रमा की पंचम भाव में स्थिति आपकी बुद्धि और विवेक को तेज कर रही है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की कृपा से आज आप जटिल समस्याओं का हल चुटकियों में निकाल लेंगी। आज विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए दिन बहुत शुभ है।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए दिन रोमांस और नई  बिगनिंग का है। 5वां भाव प्रेम का ही होता है, इसलिए आज लव लाइफ में बहार आएगी। आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगी और पुरानी कड़वाहट भूल जाएंगी। विवाहित महिलाओं को आज संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन डेट पर जाने के लिए बेहतरीन है। सिंगल महिलाओं को आज कोई प्रपोज कर सकता है।
उपाय: आज हनुमान जी या देवी माँ को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं।

scorpio daily horoscope

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए दिन बुद्धिमानी से काम लेने का है। आज आप मेहनत से ज्यादा अपनी स्मार्टनेस से काम निकालेंगी। जो महिलाएं शिक्षा, लेखन, डिजाइनिंग या शेयर बाज़ार से जुड़ी हैं, उनके लिए बसंत पंचमी लकी साबित होगी। आज आपके आइडियाज की ऑफिस में तारीफ होगी। बिजनेस में आज कोई नया रिस्क लेने का मन करेगा, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत सटीक रहेगी।
उपाय: काम पर जाने से पहले अपनी जेब में एक लाल रंग का पेन रखें।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए दिन अचानक लाभ का है। 5वां भाव आकस्मिक धन और बेटिंग का होता है, इसलिए आज शेयर मार्किट या शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट में फायदा हो सकता है। आज आप बच्चों की पढ़ाई, कोर्स या उनके शौक पर पैसा खर्च करेंगी। आज के दिन अपनी बुद्धि के बल पर आप पैसे बचाने का प्रयास करेंगे साथ ही आज आप अच्छे खासे पैसा बचा पाएंगी । अचानक धन लाभ  के योग भी आज बन रहे हैं।
उपाय: आज किसी गरीब बच्चे को पीले फल  दान करें।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को पेट और पाचन का ध्यान रखना चाहिए। 5वां भाव पेट का होता है, इसलिए आज एसिडिटी, गैस या अपच की समस्या हो सकती है। आज बाहर का मसालेदार खाना अवॉइड करें और हल्का भोजन लें। मानसिक रूप से आज आप बहुत पॉजिटिव और स्ट्रेस-फ्री महसूस करेंगी। गर्भवती महिलाओं को आज अपना खास ख्याल रखना चाहिए।
उपाय: आज तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;