बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर अमाल मलिक का नाम आपने जरूर सुना होगा। वह अपने कमाल की आवाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल कर लिया है। बता दें कि अमाल मलिक म्यूजिक के बड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने महज 8 साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म जय हो से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया है।
सलमान खान की फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अमाल मलिक का जादू लोगों पर चल गया था। उन्हें फिल्म के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड दिया गया था। वह बद्रीनाथ की दुल्हनिया से लेकर एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में उन्होंने अपना म्यूजिक दिया है। इस लेख में हम आपको सिंगर अमाल मलिक के कुछ बेहतरीन गानों के बारे में बताएंगे, जो युवा पीढ़ी के दिलों पर राज करते हैं। इन गानों को सुन आप भी अपने स्ट्रेस को थोड़ी देर के लिए भूल जाएंगे।
ओ खुदा (O Khuda)
View this post on Instagram
अमाल मलिक रोमांटिक म्यूजिक और सॉन्ग के लिए जाने जाते हैं। अगर आप कुछ रोमांटिक सॉन्ग सुनना चाहती हैं तो ओ खुदा सॉन्ग सुन सकती हैं। इस सॉन्ग को अमाल मलिक और पलक मुनचाल ने मिलकर गया है।
मैं रहूं या ना रहूं (Main Rahoon Ya Na Rahoon)
अमाल मलिक ने बहुत ही कम समय में म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। इसका कारण उनका कमाल का म्यूजिक है। मैं रहूं या ना रहूं बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग में से एक है। इस सॉन्ग में अमाल मलिक ने म्यूजिक दिया है। वहीं उनके भाई अरमान मलिक ने इस गाने में अपनी आवाज दी है।
इसे जरूर पढ़ेंःकरोड़ों की लागत में बने थे बॉलीवुड के ये सॉन्गस, आपने कौन सा है सुना?
सब तेरा (Sab Tera)
View this post on Instagram
सब तेरा बागी फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग है। यह सॉन्ग फिल्म से ज्यादा हिट रहा था। इस गाने का म्यूजिक भी अमाल मलिक ने दिया है। उनके म्यूजिक का कमाल है जो आज तक इस गाने को पसंद किया जाता है। इस गाने की आवाज उनके भाई अरमान मलिक ने दी है।
प्यार एक तरफा (Pyaar Ek Tarfa)
हाल ही में अमाल मलिकका सॉन्ग प्यार एक तरफा रिलीज हुआ है। इस रोमांटिक सॉन्ग में अमाल मलिक के साथ श्रेया घोषाल ने भी अपनी आवाज दी है। इस खाने को अमाल मलिक ने कंपोज भी किया है। गाने के लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। सोनी म्यूजिक ने गाने को प्रोड्यूस किया है। इस रोमांटिक गाने को सुन आप भी अमाल मलिक के फैंस बन जाएंगे। गाने के वीडियो में जैस्मिन भसीन और अमाल की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं।
कौन तुझे (Kaun Tujhe)
View this post on Instagram
सुशांत सिंह राजपूतएम एस धोनीः द अनटोल्ड फिल्म ही इसके गाने और म्यूजिक में काफी हिट रहे थे। फिल्म इस रोमांटिक सॉन्ग कौन तुझे यूं प्यार करेगा जैसे में मैं करती हूं काफी हिट रहा था। इस गाने का खूबसूरत म्यूजिक अमाल मलिक ने दिया। आज भी इस सॉन्ग को पसंद किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ेंःअफ्रीकन भाई-बहन की जोड़ी बॉलीवुड सॉन्ग पर करती है धमाल, आप भी देखें इनके एंटरटेनिंग वीडियोज
हुआ है आज पहली बार (Hua Hain Aaj Pehli Baar)
हुआ है आज पहली बार फिल्म सनम रे का हिट सॉन्ग है। फिल्म सनम रे बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं थी लेकिन फिल्म के गाने काफी सुपरहिट हिए हुए थे। फिल्म के म्यूजिक को काफी पसंद किया गया था। आज भी इस रोमांटिक सॉन्ग को यंग पीढ़ी काफी पसंद करती हैं।
सोच न सके (soch na sake)
अक्षय कुमार पर फिल्माया ये सॉन्ग जब भी सुनों बेहद सुकुन महूसस होता है। इस सॉन्ग को सूनते ही हम एक अलग दूनिया में पहुंच जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण गाने का म्यूजिक है। सोच न सके गाने का म्यूजिक अमाल मलिक ने दिया है वहीं गाने के आवाज अरमान मलिक ने दी है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों