Govardhan Puja Wishes in Hindi: दिवाली के तुरंद बाद गोवर्धन पूजा का खास त्योहर मनाया जाता है। इस बार 2 नवंबर को यह त्योहार मनाया जाएगा। यह हिंदुओं का बेहद खास त्योहार होता है।दरअसल यह इस त्योहार को मनाने के पीछे एक बेहद खास कहानी है,जब भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठा कर ब्रजवासियों की रक्षा की थी।
गोवर्धन पूजा में खास रूप से गोवर्धन पर्वत का प्रथीकात्मक निर्माण किया जाता है। एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाई दी जाती है। आप इस खास मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को संदेश और शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो हम आपके लिए चुनिंदा कोट्स लाए हैं।
1.कृष्ण की लीलाओं का आज है पर्व,
गोवर्धन पूजा में हो प्रेम का सर्द।
भक्ति में रंगीनी, सजे घर आंगन,
हर दिल में बसी है खुशियों का संगम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.गोवर्धन पूजा है खुशियों का त्योहार
कृष्ण का आशीर्वाद हो, हर घर में हो प्यार।
भक्ति कीं रंगीनियों से सजाएं जीवन का पथ,
गोवर्धन की कृपा से हो सबका हर सपना सत्य।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
3.कृष्ण की बंसी में बसी है रौनक
गोवर्धन पूजा की घड़ी है मनमोहक
भक्ति के रंग में रंग जाएं हम,
खुशियों की मिठास से भर जाएं हम।
Happy Govardhan Puja 2024!
4.आज है गोवर्धन पूजा का खास दिन
कृष्ण के प्रेम में खो जाएं हम सब जन
सजाएं अपने दिल में भक्ति का उजाला
इस पर्व पर आए हर चेहरे पर हंसी का नजारा।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
5.बंसी की धुन पर सबके दुख वह हरता है,
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है।
हर दिन भक्तों का दुख दूर करता है।
ऐसे हैं अपना कृष्ण
Happy Govardhan Puja 2024!
6.कृष्ण की शरण में आकर भक्ति नया जीवन पाए हैं।
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम सच्चे मन से मनाते हैं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
7.मुरली मनोहर ब्रिज के धरोहर,
वह नंदलाला गोपाला
बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला।
सब मिलकर मचाएं धूम कि कृष्णा है आने वाला
Happy Govardhan Puja 2024!
8.प्रेम से कृष्ण का नाम जपो,
दिल की हर इच्छा पूरी होगी।
कृष्णा आराधना में लीन हो जाओ,
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
9.मेरे प्रभु कन्हैया जिनका है नाम,
गोकुल जिनका है धाम।
ऐसी प्रभु श्री कृष्ण जी को हम सब करें प्रणाम।
हैप्पी गोवर्धन पूजा
10.हर खुशी आपके द्वारा आए,
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं।
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
और यह त्यौहार खुशी से मनाएं
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
11.श्री कृष्ण की शक्ति और उनके भक्ति लाएं,
आपके जीवन में खुशियों की बहार,
मुरली मनोहर कान्हा की कृपा से,
आपकी हर कदम पर मिले आपको सफलता अपार।
Happy Govardhan Puja 2024!
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।