
चांद छुपा बादल में गाने में नजर आ रही बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की ड्रेस में फोटो का ट्रेंड काफी चल रहा है। सोशल मीडिया पर जहां भी आप देखेंगी हर कोई इसी ट्रेंड की तस्वीरें क्रिएट कर रहा है। हालांकि, कई लोग ऐसे हैं, जो फोटो नहीं बना पा रहे हैं। वह प्रोम्पट डाल रहे हैं, इसके बाद भी फोटो नहीं बन पा रही है। इसका कारण आपकी फोटो ब्लर होना हो सकता है। अगर फोटो ब्लर होगी, तो क्लियर फोटो नहीं बन पाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम ऐश्वर्या राय के लुक में फोटो क्रिएट करने के लिए कुछ प्रॉम्प्ट बताएंगे। आपको अपनी फोटो के साथ प्रोम्पट डालना होगा, जिससे फोटो बनकर तैयार हो जाएगी।
एक महिला बाहर खड़ी हुई है और कैमरे की तरफ देखकर हल्की मुस्कान दे रही है। उसने हल्के गुलाबी रंग का चमकदार इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना हुआ है। ऊपर छोटा ब्लाउज है, जिस पर बारीक सीक्विन और कढ़ाई का काम है। नीचे चौड़े पायंचे वाली फ्लेयर पैंट है, जिस पर भी पूरी तरह चमकदार कढ़ाई की गई है। महिला ने उसी रंग का हल्का दुपट्टा एक कंधे पर डाला हुआ है, जो नीचे तक लहराता हुआ गिर रहा है। उसने गले में चोकर नेकलेस और कानों में झुमके पहने हुए हैं। बाल खुले हुए हैं और हल्के वेवी स्टाइल में हैं।
पीछे का बैकग्राउंड पत्थर की नक्काशी वाली दीवार का है, जो ट्रेडिशनल और रॉयल लुक देता है। रोशनी नैचुरल है और पूरी फोटो एक एलिगेंट, फेस्टिव और ट्रेडिशनल फील देती है।

एक लड़की शीशे के सामने खड़ी होकर मोबाइल से मिरर सेल्फी ले रही है। उसने हल्के बैंगनी (लैवेंडर) रंग का चमकदार लहंगा पहना हुआ है, जिस पर छोटे-छोटे सीक्विन लगे हुए हैं। ब्लाउज ऑफ-शोल्डर स्टाइल का है और बीच में हल्की डिजाइन बनी हुई है। लहंगे की घेरदार स्कर्ट नीचे तक फैली हुई है और उस पर भी हल्की चमक दिखाई दे रही है। दुपट्टा उसी रंग का है, जो एक कंधे पर डला हुआ है। लड़की ने चूड़ियां पहनी हुई हैं और गले में मैचिंग ज्वेलरी है। माथे पर छोटा सा मांगटीका लगा है। बाल खुले हुए हैं और हल्के वेवी स्टाइल में सजे हुए हैं। पीछे का बैकग्राउंड एक सुंदर, साफ और रॉयल सा कमरा है, जहां हल्की पीली रोशनी है, पर्दे लगे हुए हैं और सोफे दिखाई दे रहे हैं। पूरी फोटो सॉफ्ट लाइट में है और एलीगेंट, फेस्टिव लुक दे रही है।

एक महिला ऑफिस की कुर्सी पर आराम से बैठी हुई है और कैमरे की तरफ मुस्कुरा रही है। उसने हल्के गुलाबी रंग की चमकदार गाउन पहनी हुई है, जिस पर बारीक सीक्विन वर्क है। गाउन का डिजाइन यूनिक है और पीछे सिर के चारों ओर बड़ा सा गोल, कपड़े से बना हुआ स्टाइलिश स्ट्रक्चर है, जो बहुत एलिगेंट लुक देता है। महिला ने चश्मा पहना हुआ है और बाल एक साइड खुले हुए, हल्के कर्ल में हैं। एक हाथ कुर्सी पर रखा हुआ है और दूसरा हाथ ठोड़ी के पास, कंफर्टेबल पोज में है। उसका एक्सप्रेशन शांत, कॉन्फिडेंट और खुश नजर आ रहा है। पीछे का बैकग्राउंड एक मॉडर्न ऑफिस जैसा है, जहां किताबों की अलमारी, कांच की दीवारें और सॉफ्ट लाइटिंग दिखाई दे रही है। पूरी फोटो क्लीन, प्रोफेशनल और फैशनेबल फील देती है, जैसे किसी मैगज़ीन या फैशन शूट की तस्वीर हो।
इसे भी पढ़ें- Gemini से हल्दी-मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें बनाएं, इन Hindi AI Prompts से अलग-अलग पोज बन जाएंगी फोटो

एक महिला काले रंग की ऑफ-शोल्डर बॉडी-फिट ड्रेस पहने हुए बाहर खड़ी है। वह कैमरे की तरफ मुस्कुरा रही है और एक हाथ से हल्का सा हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही है। उसके बाल खुले हुए हैं और हल्के वेवी स्टाइल में कंधों पर गिर रहे हैं। उसका एक्सप्रेशन खुश, कॉन्फिडेंट और पॉजिटिव है। महिला सीधी खड़ी है और उसका पोश्चर बहुत एलिगेंट लग रहा है। बैकग्राउंड आउटडोर इवेंट जैसा है, जहां पोस्टर और हल्की भीड़ दिखाई देती है। रोशनी नेचुरल है और फोटो में साफ, क्लासिक और स्टार-स्टाइल लुक महसूस होता है।
इसे भी पढे़ं- Google Gemini से बनाएं अपनी Wediing Couple Photo, इन Hindi AI Prompt से सिंगल इमेज से भी बन जाएगी पार्टनर के साथ तस्वीरें

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।