शादी टालने के लिए लड़कियां बनाएं ये स्मार्ट बहाने

क्या आपके रिश्तेदार भी शादी के सवालों से करते हैं परेशान, तो ये बहाने आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-22, 13:50 IST
avoid Marriage From My Parents m

समय के साथ न केवल फैशन ट्रेंड बल्कि महिलाओं की सोच में भी बदलाव आया है। आजकल के समय में लड़कियां 18 साल की उम्र में शादी करने की बजाए अपने करियर पर अधिक ध्यान देती हैं। वहीं आज भी समाज के लोगों को लगता है, कि लड़कियों को 20 से 24 साल की उम्र में शादी कर लेनी चाहिए। ऐसे में अधिकतर लड़कियों को शादी से जुड़े कुछ सवालों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी शादी टालना चाहती हैं, तो यह बहाने आपके बड़े काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं शादी से बचने के लिए स्मार्ट बहाने।

पढ़ाई करनी है

why women avoid talking about marriage

अगर आप जल्दी शादी नहीं करना चाहती हैं, तो आप घर में बोल सकती हैं कि अभी पढ़ाई करनी है। यह पहला और सबसे असरदार बहाना है। वैसे भी इन दिनों देश में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान चल रहा है। ऐसे में अगर आप पढ़ाई करने की बात करें तो यकीनन आपकी शादी टल जाएगी। अगर इस बहाने के बाद भी घर वाले शादी की जिद्द कर रहे हैं तो आप कोई कोर्स कर सकती हैं। इससे न केवल आपके करियर को मदद मिलेगी बल्कि शादी भी टल जाएगी।

करियर

आजकल लड़कियां रिश्तेदारों से परेशान रहती हैं, जो हर बार मिलने पर एक ही बात बोलते हैं शादी कब कर रही है, पढ़ाई हो गई न तो अब शादी कर लो, खाना बनाना आ गया तो शादी कर लो, नौकरी लग गई शादी कर लो, अगर आप भी इन सवालों से परेशान हैं, तो आप अपने करियर का बहाना दे सकती हैं। आप रिश्तेदारों और घरवालों को समझा सकती हैं कि शादी करने से पहले करियर बनाना बहुत जरूरी है। इस बहाने से आप अपनी शादी को टाल सकती हैं। ( कैसे चुनें बेस्ट करियर)

फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस

आजकल के समय में महिलाएं फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस होना चाहती हैं। जो एक अच्छी बात भी है। आजकल के माता-पिता लड़कियों को फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस बनने के लिए सपोर्ट करते हैं। अगर आप अपनी शादी टालना चाहती हैं, तो यकीन कीजिए इससे अच्छा बहाना नहीं मिलेगा आपको। आप घर में बोल सकती है कि जब तब आर्थिक बैलेंस ठीक नहीं होता है तब तक शादी नहीं करूंगी। आज के समय में महिलाओं को शादी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस होने के बाद ही करनी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ेंःZero Waste Wedding: शादी में खाने की बर्बादी को रोकने से लेकर बिजली के खर्च तक को कम करने से लिए टिप्स

बड़े भाई या बहन की शादी

why women avoid talking about marriage ()

आजकल लड़कियां कम उम्र में शादी करना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में शादी टालने के लिए वह घर में बड़े भाई या फिर बहन की शादी का बहाना बना देती हैं। अगर आपको भी शादी टालनी हैं, तो आप बड़े भाई की शादी का बहाना बना सकती हैं। ये बहाना आपके लिए मददगार भी साबित हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ेंःड्रीम वेडिंग प्लान कर रहे हैं तो ऐसे बना सकते हैं बजट, जानें सेविंग टिप्स

कोई पसंद नहीं आया

लाइफ पार्टनर को लेकर हर इंसान की अपनी कुछ ख्वाहिश होती है। ऐसे में शादी से बचने के लिए लड़कियां बोल देती हैं उन्हें लड़का पसंद नहीं आया है। अगर आप भी जल्दी शादी नहीं करना चाहती हैं, तो घर में बोल सकती हैं कि कोई खास नहीं मिला है। (कैसे चुनें बेस्ट पार्टनर)

किसी भी दोस्त की शादी नहीं हुई

बहुत सी लड़कियां अपनी शादी टालने के लिए अपने दोस्तों का बहाना लगाती हैं। अभी तक मेरे किसी भी दोस्त की शादी नहीं हुई है। इसके साथ आप यह भी बोल सकती हैं कि 23- 24 साल की उम्र शादी करने के लिए बहुत ही कम है। इससे आपके माता-पिता आपकी शादी टाल सकते हैं।

अगर आप जल्दी शादी नहीं करना चाहती हैं, तो ये टिप्स आपके जरूर काम आ सकते हैं। इन बहानों की मदद से आपकी अपनी शादी को कुछ समय के लिए टाल सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP