22 अगस्त 2020 को गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा। इस त्योहार पर कई लोग अपने घर, दफ्तर और पंडालों में गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हैं और अनंत चौदस तक भगवान गणेश की सेवा करते हैं। हालांकि, इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण की वजह से गणेश उत्सव का उत्साह थोड़ा फीका पड़ गया है, क्योंकि इस बार भीड़ इकट्ठा न हो इस बात का ध्यान रखते हुए बहुत से स्थानों पर गणपति के पंडाल नहीं सजाए जानें की खबरें हैं। मगर आप शुभ मुहूर्त पर अपने घर, दफ्तर, स्कूल या कार्य स्थल पर गणपति प्रतिमा को स्थापित कर उनकी पूजा कर सकते हैं।
पंडित मनीष शर्मा कहते हैं, ' इस बार 126 सालों बाद ऐसा हो रहा है जब सूर्य और मंगल दोनों ही अपनी-अपनी स्वामित्व वाली राशि में हैं। इस वर्ष उम्मीद की जा सकती है कि कई लोग अपने घरों में गणपति प्रतिमा की स्थापना करेंगे।'
इसे जरूर पढ़ें: इन उपायों से प्रसन्न होते है विघ्नहर्ता गणेश जी, पूरी करते हैं सभी मनोकामना
इसे जरूर पढ़ें: साउथ इंडिया में हैं भगवान गणेश के ये प्रसिद्ध मंदिर, 1 बार जरूर करें दर्शन
गणपति प्रतिमा की पूजा करने के बाद अंत में उनकी आरती गाएं और आरती के बाद आप इस मंत्र (गणेश जी के मंत्र) 'चंद्रादित्यो च धरणी विद्युद्ग्निंस्तर्थव च। त्वमेव सर्वज्योतीष आर्तिक्यं प्रतिगृह्यताम।।' का उच्चारण जरूर करें। ऐसा करने से आपके सारे संकट दूर होंगे।
भगवान गणेश को लाल और पीला रंग अति प्रिय है। अगर आप घर में गणपति प्रतिमा की स्थापना कर रहे हैं तो उन्हें गुड़हल और गेंदे का फूल जरूर चढ़ाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको भगवान गणेश पर सुबह-शाम चढ़ाए गए फूलों को बदलना चाहिए।
गणेश चतुर्थी की सभी लोगों को शुभकामनाएं। इसी तरह व्रत, तीज-त्योहार और धार्मिक कथाओं के बारे में जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।