हिंदू पूजा और त्योहारों में ताजा आम के पत्तों का उपयोग करना काफी शुभ माना जाता है। इसका उपयोग कई क्षेत्रों में पूजा के दौरान और कलश, बर्तन को सजाने के लिए भी किया जाता है। खासकर गणपति पूजा के दौरान सजावट में आम के पत्तों का काफी ज्यादा इस्तेमालकिया जाता हैं। चलिए जानते हैं आखिर क्यों आम के पत्तों हम इस्तेमालकिया जाता हैं।
गणपति पूजा में आम के पत्तों का इस्तेमालइसलिए किया जाती है, क्योंकि हिन्दू धर्म में वृक्षों का काफी सम्मान किया जाता है। साथ ही आम के पत्तोंको खासतौर पर पूजा में शामिल किया जाता है। तमाम शुभ कार्यों में आम के वृक्ष की पत्तियां लगाई जाती हैं। चलिए जानते है आम के पत्तों के बारे में विस्तार से...
इसे भी पढ़ें :Ganesh Chaturthi 2022: कब मनाया जाएगा गणपति बप्पा के आगमन का उत्सव, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
घर के मुख्य द्वार पर आम की पत्तियां लगानेसे घर में हर व्यक्ति के प्रवेश करने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। इसलिए भी आम के पत्तों का उपयोग गणपति पूजा के दौरान घर सजाने के लिए किया जाता है।
इसे भी पढ़ें :गणपति बप्पा की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ, पूरी होती है सारी मनोकामना
आम के पत्तों का उपयोग जल कलश में भी होता है। कलश के जल में आम के पत्ते रखकर उसके ऊपरनारियल रखा जाता है। इसे हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। बता दे कि यज्ञ की वेदी को सजाने में भी आम के पत्तों का ही इस्तेमाल किया जाता है।
बता दे कि घर का पूजा स्थल से लेकर मंदिर तक सजाने के लिए आम के पत्तों का इस्तमाल किया जाता हैं। आम के पत्तों से ही पूजा, आरती या हवन के बाद जल छिड़का जाता है। यहां तक की आम के पत्तों से पत्तल बनाकर उस पर खाना भी खाया जाता है।
आम के पत्तों का महत्व आप समझ ही गए होगें। हिंदू के त्यौहारमें आम के पत्तों से लेकर लकड़ियों तक का इस्तेमाल किया जाता हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।