Eid Special: ईद के दिन इन इंटरेस्टिंग गेम और एक्टिविटी से कर सकते हैं त्योहार का मजा डबल

अगर ईद के त्योहार को आप और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए गेम्स को खेल सकती हैं। इससे न केवल आपका दिन मजेदार होगा, बल्कि आपको दोस्तों के साथ मस्ती करने का भी मौका मिलेगा।

fun games for special education students

Eid Special: ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक होता है, जो कि रमजान के महीने के आखिरी दिन सेलिब्रेट किया जाता है। चांद को देखकर ईद उल फितर की तारीख तय की जाती है। इसके अनुसार, इस बार भारत में 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और बड़े धूमधाम से भी मनाते हैं। ईद के दिन अल्लाह की इबादत करने के बाद, सभी नए-नए कपड़े पहनकर परिवार और दोस्तों के बीच मिठाइयां बांटते हैं। ऐसे में, अगर आप भी करीबियों और दोस्तों के साथ यूनिक तरीके से ईद को एंजॉय करना चाहती हैं, तो आप घर में कुछ गेम्स या फन एक्टिविटी का आयोजन कर सकते हैं।

इंडोर या बोर्ड गेम्स भी है अच्छा ऑप्शन

eid special game

ईद के त्योहार का मजा डबल करने के लिए आप चाहें तो बच्चों के साथ बोर्ड गेम्स भी खेल सकते हैं। इसमें लूडो, कैरम, चेस, या सांप सीढ़ी जैसे गेम शामिल हैं। ये खेल दिमाग को एक्टिव बनाता है। साथ ही बच्चों को भी खूब मजा आएगा। साथ ही, आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ पल बिताने का भी मौका मिलेगा।

पासिंग द पार्सल

ईदउल फितर के अवसर पर पासिंग द पार्सल गेम खेलना काफी इंटरेस्टिंग हो सकता है। आप रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ ये गेम खेल सकते हैं। इस गेम में सबको इकट्ठा होकर गोल से बैठ जाना होता है। इसके बाद एक पार्सल को लेकर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को दिया जाता है। वहीं, इस दौरान एक बंदा म्यूजिक रिमोट हैंडल कर रहा होता है। जैसे ही म्यूजिक पाऊस होता है और उस दौरान जिसके हाथ में भी वो पार्सल होता है, तो वह अन्य खिलाड़ियों द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करता है। इसके बाद वह, इस गेम से आउट हो जाता है। इसी तरह धीरे-धीरे करके सारे गेम से बाहर होते जाते हैं। जो आखिर में बचता है, वही पासिंग द पार्सल का विनर होता है।

ईद पर बच्चों के साथ खेलें क्विज

रमजान या ईद के मौके पर आप अपने घर में अपने बच्चों के साथ सवाल जवाब के क्विज खेल सकते हैं। यह एक बहुत अच्छा एक्टिविटी हो सकता है, जिससे आपके बच्चों को बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। इसमें जरूरी नहीं कि पढ़ाई लिखाई के सवाल करें। अगर ये गेम का पार्ट है, तो इसे आप नॉलेज वाले सवाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-ईद पर दोस्तों और करीबियों के लिए बेस्ट हैं ये गिफ्ट, रिश्ते में बढ़ जाएगी मिठास

ट्रुथ एंड डेयर गेम भी रहेगा मजेदार

truth and dare game

ईद के दिन उत्साह में डबल डोज लगाने के लिए आप घर पर ही अपने दोस्तों को बुलाकर पार्टी और गेम आदि का आयोजन कर सकती हैं। इस दौरान गेम में ट्रुथ एंड डेयर का ऑप्शन रहेगा। इससे आपको दोस्तों के कुछ सीक्रेट जानने का मौका मिलेगा। यही नहीं, सवाल के अलावा, इस गेम में मजेदार एक्ट या टास्क भी करने को कहा जाता है। यकीन मानिए त्योहार पर तहलका मचाने के लिए ये गेम सबसे बेस्ट साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-Eid 2024: इन कस्टमाइज गिफ्ट्स को देकर करीबियों और दोस्तों से कहें ईद मुबारक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP