Rose Plant Care Tips: गुलाब के लिए टॉनिक हो सकती है सफेद रंग की यह एक चीज, जानें जड़ के पास डालने का सही तरीका

Rose Plant Care Tips: बरसात के दिनों में गुलाब के पौधे को नुकसान होने से बचाने के लिए आप इसमें अंडे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में  इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

how to use egg shells as fertilizer

Rose Plant Care Tips In Monsoon: बरसात के मौसम में केवल शरीर को ही नुकसान नहीं होता है, बल्कि इस दौरान पेड़-पौधों को भी भारी क्षति का सामना करना पड़ता है। आज इस आर्टिकल में हम बात कर रहे हैं- गुलाब के फूल की, जो कि गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने का सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसके नीले, पीले, गुलाबी, लाल, सफेद आदि रंग लोगों को इतने पसंद आते हैं, कि गुलाब के पौधे को कोई नुकसान हो, ये बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।

अगर आपके घर में मौजूद गुलाब के पौधे भी मुरझा रहे हैं, तो आप घर पर ही इसके लिए खाद तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप बाजार से उर्वरक लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, इसकी मिट्टी में पोषक तत्वों की मात्रा भी बढ़ाई जा सकती है। आइए, आज हम आपको एक ऐसी सफेद चीज के बारे में बताते हैं, जो केमिकल फ्री होने के साथ-साथ आपके गुलाब के लिए काफी फायदेमंद भी हो सकता है।

गुलाब के लिए बेस्ट है ये सफेद चीज से बनी खाद

rose plant care in monsoon

दरअसल, हम बात कर रहे हैं- अंडे के छिलके से बनी खाद के बारे में, जो कि गुलाब के पौधे को फूलों से भरने में कारगर साबित हो सकता है। गुलाब के पौधे को पोषक तत्वों से भरपूर रखने के लिए आप इसकी मिट्टी में अंडे के छिलके की खाद डाल सकते हैं। यह गुलाब के पौधे के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें, अंडे के छिलके में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो पौधे की वृद्धि और फूलों को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसे तैयार करने की विधि को भी जानेंगे।

इसे भी पढ़ें:गुलाब के पौधे को कीड़े से बचा सकते हैं ये होममेड स्प्रे

गुलाब के फूल के लिए अंडे के छिलके की खाद कैसे बनाएं?

egghells fertilizer

आवश्यक सामग्री

अंडे के छिलके से खाद बनाने की विधि और इस्तेमाल करने का तरीका

eggshells fertilizer for rose

  • सबसे पहले अंडे के छिलकों को धोकर आपको अच्छी तरह सुखा लेना है।
  • सूखने के बाद, उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ दें।
  • अब, एक बर्तन में पानी लें इसे गैस पर चढ़ा दें।
  • थोड़े देर तक पानी गर्म होने के बाद इसमें गुड़ डालकर उसमें उबाल आने दें।
  • पानी में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और इस लिक्विड को ठंडा कर लें।
  • ठंडा होने के बाद इस मिश्रण में तोड़े गए अंडे के छिलके को डालें और चम्मच या स्टिक की मदद से अच्छी तरह मिला लें।
  • इसके बाद, इस मिश्रण को किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर 10-15 दिनों के लिए धूप में छोड़ दें।
  • हालांकि, इस दौरान हर 2-3 दिन पर आपको मिश्रण को हिलाते रहना है।
  • इसी तरह 10-15 दिन बीत जाने के बाद वह खाद बनकर तैयार हो जाएगा। आपको इसके रंग काफी बदलाव नजर आएगा।
  • बस, आप इसका गुलाब के पौधे में हर दो सप्ताह पर इसे डाल सकते हैं। यह पौधे के लिए टॉनिक की तरह काम करता है।

इसे भी पढ़ें:गार्डन में नहीं आ रहे पीले, नारंगी और सफेद गुलाब? डालें घर की बनी ये ऑर्गेनिक खाद, लदकर खिलेंगे फूल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP