How to make Mustard Cake Fertilizer: वर्तमान में अधिकतर लोग अपने बगीचे में फूल से लेकर सब्जियों की बागवानी करना पसंद करते हैं। वहीं जिनके पास गार्डन बनाने के लिए ज्यादा जगह नहीं होती हैं, वह बालकनी और छत पर पौधे लगाते हैं। प्लांट अच्छे से ग्रोथ करें इसके लिए लोग नर्सरी या बाजार में मिलने वाली खाद और पेस्टिसाइड खरीद कर लाते हैं। लेकिन कई बार उचित देखभाल के बाद भी यह सूख जाते हैं या फूल और फल नहीं आते हैं। अब ऐसे में लोगों को उनकी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप सरसों की खली का इस्तेमाल कर प्लांट की कम देखभाल में भी इसे हरा-भरा बना सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे-
सरसों की खली का पौधों पर असर
सरसों की खली वह अवशेष है जो सरसों के तेल को पेराने के बाद बचता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों के लिए अत्यंत फायदेमंद होते हैं। यह खाद के रूप में उपयोग में लाने के लिए आदर्श होती है, क्योंकि इसमें जैविक सामग्री होती है, जो मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाती है। खली मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करती है। यह मिट्टी के पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद करती है, जिससे पौधों की वृद्धि बेहतर होती है। इसके अलावा, यह मिट्टी की संरचना को सुधारने में भी सहायक होती है।
खाद के साथ सरसों की खली डालने का तरीका
- सबसे पहले सरसों की खली को अच्छी तरह से धूप में सुखा लें।
- अब इसे ग्राइंडर या कूट कर इसका पाउडर बनाकर तैयार कर लें।
- अब इस पाउडर को पानी में डालकर अच्छे से मिक्स कर 2 दिन के लिए छोड़ दें।
- बता दें 2-3 किलो सरसों की खली प्रति 100 वर्ग मीटर के हिसाब से उपयोग कर सकते हैं।
- अब इस मिश्रण को पौधों की जड़ों के पास मिट्टी में अच्छी तरह से मिला दें।
- सुनिश्चित करें कि इसे हल्के से दबाकर मिट्टी में मिक्स कर सकते हैं।
सरसों खली के फायदे
सरसों की खली का इस्तेमाल कर आप मिट्टी में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकती हैं, जिससे पौधों की स्वस्थ वृद्धि होती है। इसके साथ ही खली मिट्टी में नमी को बनाए रखने में मदद करता है, जो पौधों के लिए फायदेमंद है। जिससे आपको पौधे में बार-बार पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा यह पूरी तरह से नेचुरल खाद है, जो पौधों के लिए सुरक्षित है।
इसे भी पढ़ें-किचन गार्डन के पौधों में लग गए हैं छोटे-छोटे कीड़े? नीम की पत्तियों के इन 3 उपायों से फटाफट हो सकते हैं छूमंतर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों