herzindagi
period stains from your shorts

अगर आपके शॉर्ट्स पर लग गया है period stain तो कुछ ऐसे करें इसे रिमूव

अगर गलती से आपके फेवरिट शार्ट्स पर period stains लग गया है तो आप इस आसान टिप्स की मदद से दाग को हटा सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2020-04-12, 11:30 IST

पीरियड्स किसी भी महिला के जीवन में प्रतिमाह होने वाली एक नेचुरल प्रोसेस है। एक उम्र के बाद हर लड़की के पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। शुरूआती दिनों में लड़कियों को पीरियड्स हैंडल करना नहीं आता। इस दौरान लड़कियों को बॉडी पेन से लेकर हैवी ब्लीडिंग जैसी कई तरह की समस्याएं होती हैं। कई बार हैवी ब्लीडिंग के कारण कपड़ों पर भी ब्लड के दाग लग जाते हैं, जो देखने में काफी गंदे लगते हैं। अगर लोअर, शार्ट्स या अंडरवियर पर ब्लड के निशान लग जाएं तो फिर उन कपड़ों को दोबारा पहनने का मन ही नहीं करता। इतना ही पीरियड्स के दाग काफी जिद्दी होते हैं और अगर इन्हें सही तरह से क्लीन ना किया जाए तो इससे दाग कपड़ों पर रह ही जाते हैं।

अगर हैवी ब्लीडिंग के कारण या फिर आपकी थोड़ी सी लापरवाही के चलते आपके शॉर्टस पर दाग लग गया है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कपड़ों से period stains हटाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप बेहद आसानी से अपने शार्ट्स से पीरियड्स में blood stains को रिमूव कर सकती हैं-

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान bed sheet पर लग गया है दाग तो आजमाएं ये 9 cleaning hacks

ठंडे पानी का इस्तेमाल

rid of period stains from your shorts inside

पीरियड्स के दाग को कपड़ों को हटाने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। गर्म पानी दाग को कपड़े पर सेट कर देता है और फिर आप कभी भी इसे हटा नहीं पाती। दाग हटाने के लिए आप एक टब में ठंडा पानी डालें और उसमें कपडे़ को भिगोएं। अगर दाग अभी-अभी लगा है तो आप महज दस मिनट के लिए कपड़े को भिगोएं। वहीं अगर दाग सूख गया है तो आप कपड़ें को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। अगली सुबह आप उसे साबुन व ब्रश की मदद से क्लीन करें। दाग आसानी से निकल जाएगा।

 

ब्लीच का सहारा

rid of period stains from your shorts inside

अगर साबुन की मदद से आपके शार्ट्स से पीरियड स्टेन्स नहीं गए हैं तो आप ऐसे में ब्लीच की मदद ले सकती हैं। अगर आपका कपड़ा व्हाइट है तो आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उपयोग कर सकती है। इसे दाग पर लगाएं और साफ करें। अगर आपके पास हाइड्रोजन पेरोक्साइड नहीं है तो आप उसकी जगह नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं कलर्ड कपड़ों के लिए आप एक चम्मच ब्लीच और 1 कप पानी का घोल बनाएं और उसे दाग पर लगाएं। फिर थोड़ा नमक डालें और ब्रश से दाग को साफ़ करें।

एस्पिरिन का इस्तेमाल

rid of period stains from your shorts inside

पीरियड्स के दाग को कपड़ों से हटाने के लिए एस्पिरिन की सहायता ली जा सकती है। इसके लिए आप एस्पिरिन की कुछ गोलियों को क्रश करके उसमें पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर उस पेस्ट को दाग पर लगाएं। वैसे आप एस्पिरिन के अलावा बेकिंग सोडा की मदद भी ला सकती है। कपड़ों पर पेस्ट लगाने के बाद आप आधे घंटे के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को सामान्य रूप से धोएं।

इसे भी पढ़ें: ये हैं कपड़ों से कॉफी के निशान हटाने के 5 बेस्ट तरीके, आप खुद कहेंगे वाह!

 


रखें इसका ध्यान

rid of period stains from your shorts inside

  • अगर आप नहीं चाहती हैं कि पीरियड के दाग आपके कपड़ों पर रह जाएं और आपके लिए उसे साफ करना मुश्किल हो जाए तो आप कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे-
  • पीरियड के दाग वाले कपड़े को आप हाथों से धोएं और इसे सूखने के लिए लटका दें। इसे वॉशिंग मशीन में डालने से बचें।
  • वहीं आप पीरियड के दाग को आप तुरंत क्लीन करें। अगर आप इसे लंबे समय के लिए यूं ही छोड़ देती हैं तो इससे दाग हटाना काफी मुश्किल हो जाता है।
  • पीरियड स्टेन क्लीयर करते समय आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
  • अब अगर आपके शार्ट्स पर पीरियड के दाग लग गए हैं तो आप परेशान होने की जगह इन टिप्स को अपनाकर दागों को क्लीन करें।

 Image Credit:(@freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।