यदि आप लाइट्स, पेपर डेकोरेशन और ग्लिटरी डेकोरेशन से घर को कुछ नए ढंग से सजाने के बारे में सोच रही हैं, तो क्रिसमस सबसे अच्छा समय है। क्रिसमस का त्यौहार कुछ ही दिनों में आने वाला है और मन सैंटा के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में घर को सैंटा के लिए सजाना वास्तव में एक कला है। यहां हम आपको कुछ आसान DIY आइडियाज़ बताने जा रहे हैं जिससे आपके घर को क्रिसमस के लिए नया रूप मिलेगा और त्यौहार का मज़ा दोगुना हो जाएगा।
आप सभी के घर में पुराने बल्ब होंगे। आप इस बार क्रिसमस पर डेकोरेशन करने के लिए इन बल्ब को डेकोरेट कर सकती हैं। इसमें ग्लिटर पेंट करें और इसमें सैंटा की आकृति बनाएं। इन बल्ब को आप अपने क्रिसमस ट्री में लटका सकती हैं या फिर किसी भी जगह पर लटकाकर घर को नया रूप दे सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें : इन टिप्स की मदद से क्रिसमस पर सीढ़ियों को दें एक यूनिक लुक
घर में रखी हुई छोटे आकर की टोकरियों को कई तरह से डेकोरेट करके अपने लिविंग रूम में रख सकती हैं। इसके लिए आपको बस ये करना है कि, टोकरियों में नीचे कुछ कलरफुल पेपर्स की कटिंग बिछाएं या सूखी हुई घास को नीचे रखें। एक व्हॉइट कार्डशीट में क्रिसमस ट्री ड्रॉ करें और कैंची से उसे काट लें। इसी तरह आप सैंटा का चित्र भी कार्डशीट पर ड्रॉ करके उसकी कटिंग कर लें और बास्केट में सजा दें। इन क्रिएटिव आइडियाज से डेकोरेट की हुई बास्केट को डाइनिंग टेबल या सेंटर टेबल पर सजा सकती हैं।
घर में खाली पड़ी हुई कांच की बॉटल्स को कैंडल स्टैंड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप अलग आकार की कांच की बॉटल्स ले लें और कैंडल लगाते समय इन्ही बॉटल्स पर लगाएं। ये डेकोरेशन का सबसे आसान और क्रिएटिव आईडिया है।
इसे जरूर पढ़ें : Christmas Tree Vastu Tips: एक्सपर्ट से जानें घर में ‘Christmas Tree’ रखने से क्या होते हैं फायदे
कांच की बॉटल्स को पेंट करके डेकोरेट करें। इन बॉटल्स में आप किसी भी तरह की पेंटिंग कर सकती हैं। कलरफुल पेंटिंग करके ये बॉटल्स घर के सभी कोनों में सजा सकती हैं। आप इनमें प्लांट्स भी लगाकर रख सकती हैं।
आपके घर में क्रिसमस ट्री है तब भी पेपर क्रिसमस ट्री ( क्रिसमस पर बच्चों के साथ सजाएं घर ) को डेकोरेट कर सकती हैं। पेपर क्रिसमस ट्री बनाने के लिए कलरफुल पेपर्स को पतले भागों में काट लें। इन्हें मोड़कर ट्री का आकार देते हुए ग्लू से चिपकाएं। कई लेयर्स बनाकर इसे क्रिसमस ट्री का आकार दें और इसे आप स्टार्स और ग्लिटर्स से सजा सकती हैं।
पुराने अचार या जैम के कांच के जार आप सभी के घर में जरूर होंगे। इन्हें आप डेकोरेट करके फ्लोटिंग कैंडल होल्डर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। जार में आधे भाग से ऊपर तक पानी भरें और इसमें रोज़ पेटल्स और अलग - अलग फूलों की पत्तियां तोड़कर डालें और इसमें फ्लोटिंग कैंडल्स डालें। ये फूलों की पत्तियों से भरा जार देखने में बेहद खूबसूरत लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें : Christmas 2019: बजट में अपनों को दें यह तोहफा, सब हो जाएंगे खुश
क्रिसमस रिंग तैयार करने के लिए आप किसी भी तरह के मोटे तारों का ,कलरफुल रिबन और पेपर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। तारों को मोड़कर रिंग का आकर दें और इसे कई लेयर्स में मोड़ लें। इसके ऊपर कलरफुल रिबन लगाएं और आर्टिफिशियल घास या पत्तों से इसे डेकोरेट करें। इस रिंग को ग्लिटरी और स्पार्कल कलर से सजाएं और अपने लिविंग रूम या मेन एंट्रेंस में हैंग करें।
इन सभी DIY आइडियाज से आप घर में आसानी से उपलब्ध हो जाने वाली पुरानी चीज़ों को नया रूप देकर क्रिसमस के लिए सजावट कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।