दिवाली का त्यौहार काफी खास होता है। इस त्यौहार में हम सभी अपने घर की सजावट करते हैं। घर के सजावट के साथ ही मंदिर की सजावट करना भी जरूरी हैं। घर के जिस हिस्से में हम भगवान की भूतिया रखते हैं उसे पूजा घर कहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पूजा घर की सजावट मिनटों में कर सकती हैं।
एलईडी लाइट्स लगाएं
एलईडी लाइट्स देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में आप चाहे तो अपने मंदिर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप अपने मंदिर में एलईडी लाइट्स लगा सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इससे आपका मंदिर और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाएगा।
माला लटकाएं
आप चाहे तो अपने मंदिर को खूबसूरत बनाने के लिए आप अपने मंदिर में माला लटका सकती हैं। फूलों से बना माला देखने में काफी खूसबूरत होते हैं। अपने पूजा कमरे को सजाने के लिए आप गेंदा का फूल लगाएं यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।
तोरण लगाएं
आप अपने पूजा घर को खूबसूरत बनाने के लिए पूजा घर में तोरण भी लटका सकती हैं। तोरण देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। तोरण आप खुद से भी बना सकती हैं। तोरण बनाना काफी आसान है। तोरण बनाने के लिए आपको कुछ आम के पत्तों की जरूरत होगी। इसे आप अपने पूजा घर के दरवाजों पर लगाएं। (आम के पत्तों से ऐसे बनाएं तोरण)
इसे भी पढ़ेंःDiwali 2023: दिवाली से जुड़ी इन रोचक बातों को आप भी जान लें
मिट्टी के दिये लगाएं
आप अपने पूजा घर को सजाने के लिए मिट्टी के दिये का इस्तेमाल कर सकती हैं। मिट्टी के दिये के इस्तेमाल से आपका पूजा घर और भी खूबसूरत दिखने लगेगा। कोशिश करें की घर के हर कोने में मिट्टी के दिये को रखें।
इसे भी पढ़ेंःDiwali 2023: दिवाली में घर आए मेहमानों को सर्व करें ये टेस्टी ड्रिंक्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों