herzindagi
handmade jhoomar

झूमर से अपने घर को सजाएं, इन डिजाइन्स को कर सकती हैं फॉलो

झूमर घर पर भी बनाया जा सकता है, वो भी कई तरीके से। आप यहां बताए गए डिजाइन्स को देखकर आप भी झूमर तैयार कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-11-01, 16:22 IST

फेस्टिव सीजन ही नहीं हम आम दिनों में भी लोग अपने घर को सुंदर और डेकोरेटिव देखना पसंद करते हैं। आप अपने घर को कई रंग-बिरंग के चीजों से सजा सकते हैं। वहीं अगर आप हैंडमेड चीजों को ज्यादा पसंद करती हैं, तो झूमर बना सकती हैं। दरअसल, यह एक बहुत ही सुंदर और अट्रैक्टिव आइटम है। बता दें कि लोग अपने-अपने घरों में रॉयल लुक के लिए बड़े-बड़े झूमर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं कि आप बड़े झूमर से ही घर को डेकोरेट कर सकती हैं।

अगर आपका घर छोटा है तो वहां बड़ा झूमर लगाने का कोई फायदा नहीं है। इसकी जगह छोटे झूमर की आवश्यकता होगी। यही नहीं घर में बेकार पड़ी चीजों के इस्तेमाल से भी बेहद खूबसूरत झूमर तैयार किए जा सकते हैं। हम यहां शेयर कर रहे हैं कुछ ऐसे डिजाइन, जिसे देखकर आप भी घर पर सुंदर और अट्रैक्टिव झूमर तैयार कर सकती हैं।

पेपर झूमर

paper jhumar

चार्ट पेपर से बना यह झूमर आपके कमरे को खूबसूरत लुक दे सकता है। आप चाहें तो अलग-अलग कलर के चार्ट पेपर से झूमर बना सकती हैं। गोल शेप में कटे हुए पेपर को एक-दूसरे सेजोड़ते हुए अटैच कर दें। आप चाहें तो मार्केट में आपको रेडीमेड मटेरियल भी मिल जाएंगे और घर पर जोड़ते हुए उसे बना सकती हैं। हालांकि, इस पेपर झूमर को बनाना काफी आसान है। दो या तीन कलर की जगह अलग-अलग कलर के कई चार्ट पेपर का इस्तेमाल करें। यह देखने में काफी अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें:बाथरुम और किचन सिंक के आसपास मौजूद मच्छर के लार्वा को भगाने के टिप्स

वुलेन झूमर

woolen jhumar

ये झूमर डिजाइन देखने में काफी टफ लग रहा है, लेकिन बनाना उतना ही आसान। मार्केट से जाकर झूमर बनाने के लिए वूलन थ्रेड को ले सकती हैं। जिसे जोड़ते हुए झूमर तैयार कर सकती हैं। कोशिश करें कि इस झूमर के बीच लाइट लगा दें, यह देखने में काफी खूबसूरत लगेगा। आप चाहें तो सफेद की जगह फिरोजी या फिर पिंक कलर के भी थ्रेड ले सकती हैं। रात के वक्त लाइट जलने पर कमरे की एक अलग ही रौनक देखने को मिलेगी। (घर सजाने के लिए लाइटिंग डेकोरेशन)

लैंप झूमर

lamp jhumar

इसमें आपको कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। मार्केट में अलग-अलग डिजाइन के लैंप मिल जाएंगे, जिसे आप झूमर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। कमरे की साइज के अनुसार लैंप लें और उसे एक झूमर की तरह टांग दें, लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि वह सही तरह से अटैच हुआ हो। वरना गिरने का डर रहता है और इससे लैंप भी टूट सकता है। बालकनी और हॉल में इस झूमर को लगाने से लुक बदल जाएगा।

फ्लॉवर झूमर

flower jhumar

प्लास्टिक के फूलों का इस्तेमाल घर को डेकोरेट करने के लिए कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे आप उन्हीं फूलों का इस्तेमाल कर झूमर तैयार कर सकती हैं। प्लास्टिक के अलावा आप कपड़ों से बने फूलों से भी झूमर बना सकती हैं। धागे के इस्तेमाल से फूलों को थोड़ी-थोड़ी दूर पर सिल दें और फिर उसे हैंगर में बांध दें। जिस तरह इस तस्वीर में झूमर बनाया गया है, ठीक उसी तरह आपको फूलों को जोड़ना है।

इसे भी पढ़ें:ये हैं दुनिया के सबसे महंगे पर्स, जाने क्या है इनमें खास

ताजे फूलों से बनाएं झूमर

handmade jhumar

झूमर आप खास किसी दिन के लिए बनाना चाहती हैं, जैसे दिवाली तो उसके लिए ताजे फूलों से बनाएं। दरअसल, फूलों से बना झूमर ना सिर्फ घर में खुशबू फैलाने का काम करेगा बल्कि यह देखने में भी अच्छा लगेगा। गेंदे या फिर गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर झूमर तैयार कर सकती हैं। दिवाली के दिन पूजा रूम को सजाना चाहती हैं तो फूलों से बना झूमर जरूर लगाएं। इससे पूजा रूम की रौनक बदल जाएगी।

यहां बताए गए डिजाइन को देखकर झूमर तैयार कर सकती हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।