दिवाली का त्योहार 5 दिन तक मनाया जाता है और इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के दिन सभी लोग कपड़ों, गहनों और बर्तन की शॉपिंग करते हैं। इस दिन बर्तन खरीदने का विशेष महत्व है। कई घरों में धनतेरस के दिन बर्तनों की पूजा भी होती है। शास्त्रों में भी बताया गया है कि किस धातु के बर्तन घर पर लाने से क्या शुभ फल प्राप्त होता है।
इस विषय में हमारी बात उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा से हुई। वह कहते हैं, 'शास्त्रों में कुछ धातुओं और मिट्टी को बहुत ही शुभ बताया गया है, साथ ही उन्हें जब आप घर लाते हैं तो यह अलग-अलग तरह से असर दिखाती हैं। ऐसे में आप धनतेरस के दिन अलग-अलग धातुओं के बर्तन खरीद सकते हैं।'
इसे जरूर पढ़ें: धनतेरस त्योहार के बारे में कितना जानती हैं आप? खेलें क्विज और जानें
समुद्र मंथन के वक्त भगवान धन्वंतरि सोने का कलश लेकर समुद्र से निकले थे। तब से सोने को बहुत ही शुभ धातु माना जाता है। आप इस धनतेरस के दिन सोने का कोई सामान या बर्तन खरीद सकती हैं। इससे आपको घर में सकारात्मकता देखने को मिलती है। अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति से जुड़े दोष हैं, तो सोने का बर्तन घर लाने से वह कम हो सकते हैं।
पीतल को बहुत ही शुभ माना गया है। यह धातु सेहत के लिहाज से भी बहुत ही अच्छी मानी गई है। हालांकि, पीतल के बर्तन में न तो कोई खट्टी चीज पकानी चाहिए और न ही कोई खट्टी चीज खानी चाहिए क्योंकि यह विष बन जाती है। मगर आप पीतल के ग्लास में पानी पी सकती हैं और पीतल की थाली में खाना खा सकती हैं।
तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल ज्यादातर पूजा के कामकाज में किया जाता है। मगर शास्त्रों के अनुसार तांबे को सूर्य और मंगल से जोड़ कर देखा जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह धातु भी बहुत फायदेमंद होती है। इसलिए आप धनतेरस के दिन तांबे का कोई बर्तन भी खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: धनतेरस में जरूर खरीदें ये 5 शुभ चीजें
बाजार में आपको मिट्टी के बर्तन भी खूब मिल जाएंगे। आप मिट्टी के बर्तन में खाना पका भी सकती हैं और खा भी सकती हैं। यह ईको फ्रेंडली होने के साथ-साथ सेहत के लिहाज से बहुत ही अच्छे होते हैं। मिट्टी को शास्त्रों में शुभ भी माना गया है और इससे घर में सकारात्मकता का प्रवेश होता है। धनतेरस के दिन मिट्टी के दीये जरूर खरीदें।
चांदी को चंद्र ग्रह से जोड़ कर देखा जाता है। धनतेरस वाले दिन चांदी के बर्तन (चांदी की चमक बरकरार रखने के टिप्स) को घर लाने से सुख-शांति में वृद्धि होती है। चांदी की शीतलता शरीर को ठंडा रखती है। आंखों की ज्योति बढ़ाने के लिए भी आप चांदी के बर्तन में खाना खा सकते हैं।
अगर आप ऊपर बताई गई किसी भी धातु के बर्तन नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप स्टील का बर्तन ही खरीदें और घर में विधि विधान के साथ उसकी पूजा करें। इस बात का ध्यान रखें कि स्टील का बर्तन ही खरीदे लोहे का बर्तन न खरीदें। लोहे को अशुभ धातु माना गया है।
उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।