धनतेरस का पर्व दिवाली से पहले मनाने का विशेष महत्व होता है। हिन्दू धर्म में धनतेरस पर विशेष विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करने से घर में सुख और धन का वास होता है।
आपको बता दें कि इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का भी विशेष महत्व होता है लेकिन भगवान धन्वंतरि की पूजा क्यों की जाती है और उनकी पूजा करने का क्या महत्व है यह हम आपको इस लेख में बताएंगे।
हिन्दू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु के 12वें अवतार भगवान धन्वंतरि जी को ही बताया गया है। कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि के ही दिन धनतेरस मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस दिन भगवान धन्वंतरि देव का जन्म हुआ था। इस कारण से उनकी पूजा करने का सबसे महत्वपूर्ण दिन धनतेरस पर ही माना जाता है।
बात करें अगर भगवान धन्वंतरि के रूप की तो उनकी चार भुजाएं हैं और एक हाथ में आयुर्वेद ग्रंथ साथ ही दूसरे हाथ में औषधि कलश होता है। तीसरे हाथ में जड़ी बूटी और चौथे हाथ में शंख धारण किया होता है। यही नहीं भगवान धन्वंतरि देव को आयुर्वेद के जनक के रूप में भी जाता है।
हिन्दू लोक कथाओं के अनुसार काशी के राजवंश में धन्व नाम के एक राजा ने कठोर तपस्या करके अज्ज देव को प्रसन्न किया था और फिर उन्हें वरदान में धन्वंतरि नाम का पुत्र मिला था। इसके अलावा भी उनके जन्म की दूसरी कथाएं के बारे में कुछ पुराणों में उल्लेख मिलता है।
इसे भी पढ़ेंः Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन धनिया खरीदना क्यों होता है शुभ? जानिए
आपको बता दें कि स्कंद पुराण में भगवान धन्वंतरि के जन्म के बारे में यह बताया गया है कि उनका जन्म समुद्र मंथन से हुआ था। आपको बता दें कि ऐसा माना जाता है कि भगवान धन्वंतरि की तिथि के साथ अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था और इस कारण से दिवाली से पहले धनतेरस मनाया जाता है और यह धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है।
इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व भी होता है। इस कारण से धनतेरस पर सिर्फ कुबेर और लक्ष्मी मां का ही पूजन नहीं होता है बल्कि भगवान धन्वंतरि की पूजा भी जरूर करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ेंःDhanteras Wishes In Hindi: धनतेरस के शुभ मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
आपको बता दें कि इस दिन लोग धन्वंतरि की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं। ऐसा माना जाता है कि धन के साथ-साथ स्वस्थ शरीर का आशीर्वाद भी भगवान धन्वंतरि की पूजा से प्राप्त होता है।
तो यह थी भगवान धन्वंतरि से जुड़ी हुई जानकारी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- herzindagi/freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।