साल 2023 में कैसी रहेगी कर्क राशि के जातकों की सेहत

नए साल में क्या कहता है आपकी राशिफल और कैसी रहेगी आपकी सेहत। एक्सपर्ट द्वारा जानने के लिए यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।

cancer zodiac sign in hindi

सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। नए साल में काफी तरह की नई-नई चीजें हमें देखने को मिलती हैं। ऐसे में आप भी जानना चाहती होगी कि आने वाला साल आपके स्वास्थ्य के लिए कैसा होने वाला है?अगर हां तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर जिसमें हम बताने वाले हैं कि नया साल में कर्क राशि वाले लोगों की सेहत कैसी रहेगी।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट सौरभ त्रिपाठी ने नए साल में कर्क राशि की सेहत में क्या- क्या बदलाव आ सकते हैं और क्या है इससे बचने के उपाय ?इसके बारे में उन्होंने हमे पहले ही बता दिया है। ऐसे में आज हम आपको कर्क राशि की सेहत 2023 में कैसी रह सकती है इसके बारे में बताने वाले हैं।

expert on cancer zodiac

कैसा होता है स्वभाव?

कर्क राशि राशि चक्र में चौथे स्थान पर आती है। यह राशि जल तत्व की होती है। बता दें कि इस राशि के लोग चंद्रमा द्वारा देखें तो काफी भावुक होता है। साथ ही इस राशि के लोग जल्द ही काफी घुल-मिल जाते हैं। वहीं चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस राशि के लोग अपने महत्वपूर्ण फैसले तथा सभी कार्यों में काफी तेज होते हैं। इसके अलावा इन्हें भावनाओं की कद्र करना बेहद अच्छे से आता है। इस राशि के लोगों में आपको भक्ति की भी काफी भावना देखने को मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें :आने वाले साल में कैसा रहने वाला है आपका स्वास्थ्य? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें

क्या कहता है वार्षिक राशिफल 2023?

ज्योतिष एक्सपर्ट का कहना है कि कर्क स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। बता दें कि शनि महाराज आपकी राशि में अष्टम भाव में गोचर करेंगे। करीब 17 जनवरी से उनका अष्टम भाव में जाना किसी दीर्घकालीन समस्या को जन्म देने का योग बना सकता है। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए आपको लगातार अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा और नियमित अंतराल पर मेडिकल चेकअप कराते रहना होगा ताकि आप अपने स्वास्थ्य को पूरी तरह से समझ सकें और कोई भी बीमारी शुरू होने से पहले ही आप उसका उपचार ढूंढ सकें।(साल 2023 में कैसी रहेगी मेष राशि की सेहत)

कैसी रहेगी वृषभ राशि के लोगों की सेहत?

आपको बता दें कि मई 2023 का महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सबसे कमजोर महीना साबित हो सकता है। इस दौरान आपको छाती या फेफड़ों का संक्रमण हो सकता है या सर्दी लगने से निमोनिया की शिकायत भी हो सकती है। आपको यदि इस दौरान आराम न पड़े तो डॉक्टर को आप बदल कर जरूर देखें। जून-जुलाई के महीने में आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और स्वास्थ्य संबंधित किसी पुरानी समस्या से आपको निजात भी मिल सकता है।

zodiac board

किन चीजों की आएगी समस्या?

अगस्त से सितंबर 2023 के महीने के बीच अगर आप अपने ध्यान नहीं रखेंगी या लापरवाही दिखाएंगे तो आपको कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यदि आप अपना खानपान सही रखते हैं तो बहुत हद तक समस्याओं से बच सकते हैं। (प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए कैसा है ये साल?)

नवंबर और दिसंबर 2023 के महीने में आपके स्वास्थ्य में सुधार की ओर संकेत देते नजर आ रहे हैं। आठवें भाव में शनि तथा चौथे भाव में केतु स्थित होने के कारण इस वर्ष आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिसके कारण आप अनिद्रा और पैरों में दर्द की शिकायत से ग्रस्त हो सकते हैं। अगर वर्ष 2022 से तुलना करें तो वर्ष 2023 में स्वास्थ्य समस्याएं बनी रह सकती हैं क्योंकि आठवें भाव में शनि मौजूद रहेगा। खुद को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करने की सलाह दी जाती है। अच्छी बात यह है कि कर्क राशिफल 2023 इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि वर्ष 2023 में आपको किसी भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि पांचवें भाव पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने के कारण, आप स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं को दूर करने में सक्षम होंगे। हालांकि कर्क राशिफल 2023 के अनुसार आपके सामने कुछ ऐसी स्थितियां आ सकती हैं, जब आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें :साल 2023 में कैसी रहेगी वृषभ राशि की सेहत

क्या उपाय करें?

अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए आपको प्रतिदिन 20 बार `ॐ चंद्राय नमः' का जाप करना होगा। इसके अलावा वृद्ध महिलाओं को सम्मान जरूर दें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना बिल्कुल भी न भूलें। सगठ ही सोमवार के दिन माँ दुर्गा के समक्ष तेल का दीपक जलाएं।

इसी के साथ अगर आपको हमारा बताया गया ये कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2023 पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP