Kark aaj ka rashifal 25 January 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 25 January 2026: नौकरी और बिजनेस में मेहनत भरा दिन, बॉस की नजर रहेगी आप पर, आज का कर्क राशिफल पढ़ें

आज का कर्क राशिफल 25 जनवरी 2026 कर्क राशि की महिलाओं के लिए करियर, प्रेम, धन और सेहत से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है। चंद्रमा के दसवें भाव में गोचर से जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और सामाजिक सम्मान मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में मेहनत ज्यादा रहेगी, वहीं रिश्तों में संतुलन जरूरी होगा। जानें आज का कर्क लव राशिफल, करियर राशिफल, आर्थिक स्थिति और आसान ज्योतिषीय उपाय।
Editorial
Updated:- 2026-01-25, 08:34 IST

Cancer Horoscope Today, 25 January 2026: 25 जनवरी 2026 का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए सोशल स्टेटस और एक्शन का है। चंद्रमा आपकी राशि से कर्म स्थान में हैं आज छुट्टी होने के बावजूद आप पूरी तरह रिलैक्स नहीं कर पाएंगी। आज आपके पास सामाजिक कार्यक्रमों के इनविटेशन हो सकते हैं या घर की जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। आज आप घर पर भी बॉस के रोल में नजर आएंगी। आज पिता या घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। लोग आज आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे।

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज कर्क राशि की महिलाओं को थोड़ा सॉफ्ट रहने की जरूरत है। दसवा भाव अथॉरिटी का है, इसलिए अनजाने में आप पार्टनर पर हुक्म चला सकती हैं, जो संडे का मजा किरकिरा कर सकता है। आज काम और रिश्ते के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। विवाहित महिलाओं को आज पति के करियर या काम को लेकर कोई अच्छी सलाह देने का मौका मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी वर्क-रिलेटेड इवेंट या फैमिली फंक्शन में कोई खास व्यक्ति मिल सकता है।

उपाय: आज सुबह सूर्य देव को जल देते समय ॐ आदित्याय नमः का जाप करें।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए फ्यूचर की प्लानिंग्स का है। दसवें भाव का चंद्रमा आपको चैन से बैठने नहीं देगा। आज आपके दिमाग में नए प्रोजेक्ट्स या पेंडिंग काम घूमते रहेंगे। जो महिलाएं राजनीति, समाज सेवा या एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत व्यस्त और महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी रेपुटेशन बढ़ेगी। आज आप अपने करियर को लेकर कुछ कड़े फैसले भी ले सकती हैं।

उपाय: आज किसी बुजुर्ग या पिता समान व्यक्ति को उपहार दें या उनका सम्मान करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Cancer women

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कर्क राशि की महिलाओं के सम्मानजनक खर्चों का है। आज आप अपनी इमेज को सुधारने या मेंटेन करने पर पैसा खर्च करेंगी। घर के रिनोवेशन या किसी सामाजिक कार्य में दान देने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार के साथ बाहर खाने या घूमने में भी धन खर्च होगा। पिता की सलाह से किया गया इन्वेस्ट आज फायदेमंद साबित हो सकता है।

उपाय: आज घर से निकलते समय तांबे का सिक्का जेब में रखें या तांबे का कड़ा पहनें।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को घुटनों और जोड़ों का ध्यान रखना चाहिए। दसवा भाव घुटनों का होता है और सूर्य हड्डियों के कारक हैं। आज ज्यादा सीढ़ियां चढ़ने या भारी काम करने से घुटनों में दर्द हो सकता है। काम के बोझ से शाम तक थकान और सिर भारी हो सकता है, इसलिए दोपहर में थोड़ा आराम जरूर करें।

उपाय: आज गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;