Mahabharat Ka Path Ghar Mein Karne Se Kya Hoga: हिन्दू धर्म के महान ग्रंथों में से एक है महाभारत। महाभारत ग्रंथ न सिर्फ प्राचीन है बल्कि जीवन की कई बड़ी सीखों से भरा हुआ है लेकिन इसके बाद भी महाभारत को घर में रखी मनाही होती है। यहां तक कि महाभारत का पाठ करना चाहिए या नहीं इसे लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल उठते रहते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर घर में महभारत का पाठ करने से क्या होता है।
शास्त्रों और स्वयं महाभारत ग्रंथ में इस बात का उल्लेख मिलता है कि घर में इसका पाठ नहीं करना चाहिए। हालांकि महाभारत में कई ऐसी बड़ी-बड़ी सीख छुपी हैं जिन्हें हम आज के समय में अपनाकर अपने जीवन की परेशानियों का हल निकाल सकते हैं लेकिन इसके बाद भी इसका पाठ करना वर्जित माना गया है।
यह भी पढ़ें: Mahabharat Mystery: क्या है कौरव-पांडव फूल का महाभारत से नाता?
असल में महाभारत में छल, छिद्र, क्रोध, अहंकार, पारिवारिक क्लेश, लालसा, वासना आदि नकारात्मक भाव अंकित हैं। महाभारत की संपूर्ण कथा में इन्हीं सब भावों के बारे में लिखा गया है। शास्त्रों में माना गया है कि व्यक्ति जो बार-बार बोलता है या पढ़ता है उसका प्रभाव उसके जीवन और व्यवहार में दिखाई देने लगता है।
ऐसे में जो भी कोई अगर महाभारत का पाठ घर में करेगा तो उस व्यक्ति के व्यक्तित्व में किन्हीं नकारात्मक भावों का संचार होगा। इसके अलावा, घर में हमेशा क्लेश का वातावरण बना रहेगा। इसी कारण से श्री कृष्ण ने भी कहा है कि महाभारत का पाठ करना और महाभारत घर में रखना पतन का संकेत लेकर आता है।
यह भी पढ़ें: Mahabharat Katha: श्री कृष्ण के हाथों मरकर कैसे बना भीम का पोता भगवान? जानें महाभारत से जुड़ा रोचक किस्सा
इसके अलावा महाभारत ग्रंथ की पूजा करना भी वर्जित माना गया है। हालांकि कई बार यह सवाल उठता है कि अगर महाभारत नकारात्मक भावों को दर्शाती है तो फिर इसे मंदिर में क्यों रखा जाता है। इसके तर्क यह है कि मंदिर में देवी-देवताओं का वास होता है। उनकी ऊर्जा महाभारत की नकारात्मकता को नियंत्रित कर सकती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर में महाभारत का पाठ कर सकते हैं या नहीं और क्या है इसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।