क्या जूते को वॉशिंग मशीन में साफ करना सही है?

कई लोग कपड़ों की तरह जूते को भी वॉशिंग मशीन में ही साफ करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि क्या ऐसा करना सही होता है या नहीं। 

 

Is it OK to wash shoes in the washing machine

जूते काफी जल्दी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में कई लोग ठंड के दिनों में अपने जूते वॉशिंग मशीन में साफ करते हैं। हालांकि वॉशिंग मशीन में जूतों की सफाई करना सही है या नहीं इसके बारे में अधिकांस लोग कंफ्यूज रहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन जूते को आप वॉशिंग मशीन में साफ कर सकती हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि किन जूतों को वॉशिंग मशीन से दूर रखना चाहिए।

किस जूतों को वॉशिंग मशीन में साफ करना चाहिए

सभी जूतों को आप वॉशिंग मशीन में साफ नहीं कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके जूते फट भी सकते हैं। खासकर के लेटर के जूतों को आप हाथ से ही साफ करें। आपके पास कपड़े के जूते है तो आप इसे आसानी से वॉशिंग मशीन में साफ कर सकती हैं। इसे वॉशिंग मशीन में साफ करना सुरक्षित माना जाता है।

जूते की सफाई के दौरान किन बातों का ध्यान रखें

can shoes be washed in washing machine

किसी भी जूते की सफाई करने से पहले आपको उस जूते के फीते को निकल देना चाहिए। वरना अगर आपके जूते के फीते वॉशिंग मशीन में फस जाते हैं तो आपका वॉशिंग मशीन मिनटों में खराब हो सकता है।

क्या वॉशिंग मशीन में जूते होते हैं साफ

shoes be washed in washing machine

अगर आपके जूते में दाग लगा हुआ है तो आपको पहले उसे ब्रश की मदद से साफ करना चाहिए। फिर हल्के गुनगुने पानी की मदद से अपने जूतों की सफाई करनी चाहिए। ऐसे में आपके जूते मिनटों में चमकने लगेगे। अगर धूल मिट्टी को साफ करना है तो आप वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि दाग- धब्बों को वॉशिंग मशीन साफ नहीं कर पाता है।

इसे जरूर पढ़ें -वॉशिंग मशीन के नीचे वाले हिस्से में जम गई है गंदगी तो इन 3 हैक्स से करें सफाई

मिनटों में सुखाएं जूते को

वॉशिंग मशीन में आप चाहे तो अपने जूतों को मिनटों में ड्राई कर सकती हैं। जैसे कपड़े 60 प्रतिशत मशीन मे सूख जाते हैं। वैसे ही आपके जूते भी वॉशिंग मशीन की मदद से सूख सकते हैं। ठंड के दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कत जूतों को सुखाने में आती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - सफेद जूतों को साफ करने के लिए इन तीन चीजों का करें इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP