भारत में आजादी के बाद से ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इन्हीं में से एक अहम अधिकार है संपत्ति पर महिलाओं का अधिकार। ये सिर्फ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत नहीं बनाता है, बल्कि घर और समाज में उनकी भूमिका को भी और मजबूत करता है।
क्या पत्नी की संपत्ति को पति बेच सकता है?
बहुत सी महिलाओं को आज भी ये नहीं पता कि उनकी अपनी संपत्ति पर सिर्फ और सिर्फ उनका ही हक होता है। अगर किसी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन आपकी पत्नी के नाम पर है, तो वह प्रॉपर्टी सिर्फ उन्हीं की मानी जाएगी, चाहे पैसे किसी और ने क्यों न दिए हों।
कोई भी व्यक्ति किसी ऐसी संपत्ति को नहीं बेच सकता जो उसके नाम पर रजिस्टर्ड नहीं है। अगर प्रॉपर्टी पत्नी के नाम पर है, तो पति उसे बिना पत्नी की मंजूरी के बेच ही नहीं सकता। अगर प्रॉपर्टी पति-पत्नी दोनों ने मिलकर ली है, लेकिन नाम सिर्फ पत्नी का है, तब भी कानूनी मालकिन पत्नी ही मानी जाएगी।
अगर प्रॉपर्टी दोनों के नाम पर है?
अगर कोई जमीन या फ्लैट पति और पत्नी दोनों के नाम पर है, तो उसे बेचने के लिए दोनों की सहमति जरूरी है। कोई भी एक पक्ष अकेले यह फैसला नहीं ले सकता। यहां पर दोनों का समान अधिकार होता है।
इसे भी पढ़ें - घर में झगड़ा होने पर पत्नी के लिए फायदेमंद होंगे ये पांच कानून
अगर पत्नी ने पैसे दिए लेकिन नाम पति का है?
मान लीजिए, पति-पत्नी ने मिलकर प्रॉपर्टी खरीदी, पैसे दोनों ने दिए लेकिन रजिस्ट्रेशन सिर्फ पति के नाम हुआ। पत्नी के पास कोई दस्तावेज नहीं है कि उसने भी पैसे दिए थे। कई बार ऐसा होता है जब महिला का बैंक अकाउंट भी पति संभालता है, जिससे वो अपने पैसे का सबूत नहीं दिखा पाती। तो क्या ऐसी स्थिति में पत्नी के पास कोई अधिकार नहीं?
घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, 2005
इस कानून के तहत अगर पत्नी उस प्रॉपर्टी में रह रही है और उसने उसमें पैसा लगाया है, तो वह कोर्ट से सुरक्षा की मांग कर सकती है। ये कानून उस घर को साझा घर मानता है। मतलब भले ही नाम पति का हो, लेकिन पत्नी को वहां रहने का हक है।
अगर पति उस प्रॉपर्टी को बेचने की कोशिश करता है, तो पत्नी हाईकोर्ट जाकर घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत सुरक्षा आदेश की अर्जी दे सकती है। कोर्ट पति को प्रॉपर्टी बेचने से रोक सकता है और ये निर्देश दे सकता है कि पत्नी को घर से न निकाला जाए।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों