देश में पहली बार फुल टाइम महिला वित्त मंत्री ने बजट पेश किया है। निर्मला सीतारमण का अंदाज बजट पेश करते समय शायराना रहा और शुरुआत में ही लोगों का धन्यवाद कर हमारी वित्त मंत्री ने दिल जीत लिया। नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश करते समय निर्मला सीतारमण बिलकुल भी नहीं घबराईं और बेहद गर्मजोशी के साथ अपने पिटारे से किसानों, गृहणियों, दुकानदारों, स्टूडेंट्स के लिए कुछ न कुछ निकाल कर ले आईं। बजट में किराए के लिए मकान, आसानी से लोन मिलने की व्यवस्था, गृहणियों के लिए उज्जवला योजना में विस्तार आदि बहुत से बिंदुओं पर बात की।
अगर महिलाओं की बात की जाए तो निर्मला सीतारमण ने कुछ बेहतरीन स्कीम पेश की। हालांकि, जितनी उम्मीदें थीं उनमें से कुछ पूरी नहीं हुईं, लेकिन फिर भी पहले बजट में निर्मला सीतारमण ने कई लोगों का दिल जीत लिया। शिक्षा, कुकिंग गैस, पानी आदि बहुत कुछ दिया है। इसमें विवेकानंद के बहुचर्चित कथन 'नारी से नारायणी' पर जोर भी दिया गया है। निर्मला सीतारमण ने आखिर साबित कर दिया कि वो एक महिला प्रधान हैं जो किसी भी मामले में कम नहीं हैं।
पानी की समस्या जो छोटे शहरों और चेन्नई जैसे मेट्रो में भी बहुत बड़ी है वहां 'हर घर जल' योजना की शुरुआत की गई है। जल आपूर्ति के लक्ष्य को लागू किया जा रहा है, 1500 ब्लॉक की पहचान की गई है। सरकार की मानें तो ये स्कीम 2024 तक हर घर में जल पहुंचाएगी। इससे महिलाओं को पानी के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी होगी।
इसे जरूर पढ़ें- Budget 2019: महिलाओं की सुरक्षा इस बार सरकार की सबसे बड़ी कसौटी है!
सरकार की 2022 तक सभी के लिए घर योजना की बात यहां भी हुई। 26 लाख घरों का निर्माण हो चुका है और अभी 24 लाख बाती हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2022 तक सरकार अपना लक्ष्य पूरा करेगी। 95 फीसदी से अधिक शहरों को ODF घोषित किया गया है। देश में 1.95 करोड़ घर देने का लक्ष्य है।
उज्ज्वला योजना और सौभाग्य योजना के जरिए देश में काफी बदलाव आया है। इसक बार भी सरकार ने उसपर फोकस किया है। साथ ही 7 करोड़ उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इसे और ज्यादा उपयुक्त बनाया जाएगा ताकि खाना बनाने में किसी भी स्तर पर दिक्कत न हो।
इसे जरूर पढ़ें- Budget 2019: महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता क्या दूर कर पाएंगी निर्मला सीतारमन?
जिन महिलाओं को अपने बच्चों की पढ़ाई की चिंता सता रही है। जिनके बच्चे हायर स्टडी के लिए बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए भी निर्मला सीतारमण ने कुछ अच्छा किया है। राष्ट्रीय अनुसंधान प्रतिष्ठान (National Research Foundation) बनाने का ऐलान किया गया। ये शिक्षा नीति पर होगा। देश में 'अध्ययन' कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, इसके तहत विदेशी छात्रों को भारत में बुलाया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए अलग से कानून का ड्राफ्ट पेश किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड का भी निर्माण किया जाएगा।
महिलाओं के लिए निर्मला सीतारमन ने अलग से ऐलान किए हैं। सबसे पहला है जनधन खाताधारकों के लिए। इसमें महिलाओं को 5000 रुपए के ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी। महिलाओं के लिए अलग से एक लाख रुपए का मुद्रा लोन भी मिलेगा।
बिजली की समस्या कम करने के लिए सरकार ने 36 करोड़ LED बल्ब बांटे हैं और ऐसे में सरकारी आंकड़ा कहता है कि 18431 करोड़ रुपए की सालान बचत हुई है। इसी तरह की स्कीम इस साल भी चलाई जाएंगी। गांव के घरों को रौशन किया जाएगा।
इस बजट में निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि सरकार की तरफ से महिला सशक्तिकरण के लिए अलग कमेटी बनाई जाएगी। महिलाओं का SHG इंट्रेस्ट प्रोग्राम भारत के सभी जिलों में बढ़ाया जाएगा। इसी के साथ, महिलाओं को कामकाजी क्षेत्र में फायदा होगा। महिलाओं को व्यवसाय में और ज्यादा अवसर देने के लिए ये नियम बनाया गया है।
देश की पहली फुल टाइम महिला वित्त मंत्री ने टैक्स को लेकर कई नए ऐलान किए हैं। हाउसिंग लोन के ब्याज पर मिलने वाली कुल छूट अब 2 लाख से बढ़कर 3.5 लाख हो गई है। इसके अलावा 1.5 लाख रुपये तक इलेक्ट्रिक व्हीकल लोन पर भी छूट दी जाएगी। इसके साथ, अफोर्डेबल होम लोन स्कीम के तहत जिन्होंने घर लिया है उनको 1.5 लाख तक का इनकम टैक्स डिडक्शन सालाना आय पर मिल सकता है। ये स्कीम उन्हीं के लिए है जो 2020 मार्च तक घर लेते हैं। इसी के साथ, 1.5 लाख तक की छूट उन लोगों को मिल सकती है जो खुद उस घर में रह रहे हैं जिसके लिए लोन दिया गया है। इसी के साथ, किराए का घर लेने वालों के लिए नए नियम बनाए गए हैं। सरकार ये नियम सभी राज्यों में लागू करेगी।
सबसे बड़ा ऐलान जो इनकम टैक्स को लेकर किया गया है वो ये कि अब ITR फाइल करने के लिए पैन कार्ड की जरूरत खत्म हो गई है। इसी के साथ, अगर साल में 1 करोड़ से ज्यादा का कैश विड्रॉ किया है तो उसमें 2% TDS लगाया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि ऑनलाइन पेमेंट ज्यादा हो सकें। 2 करोड़ से 5 करोड़ की सालाना सैलरी वाले लोगों को 3% अधिक टैक्स देना होगा। 5 करोड़ से ज्यादा सालाना सैलरी वाले लोगों को 7% अधिक टैक्स देना होगा। टैक्स देने वालों को कई टैक्स संबंधित डॉक्युमेंट्स सरकार द्वारा पहले से ही भरे हुए मिलेंगे।
सोने और अन्य मंहगे घातु, हीरे आदि पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है और ये और भी ज्यादा महंगे हो जाएंगे।
वित्त मंत्री ने महिलाओं, ST-ST उद्यमियों के लिए लाभ की एक और स्कीम बनाई है। ये 'स्टैंड अप इंडिया स्कीम' होगी। स्टार्ट अप के लिए टीवी चैनल पर प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
सरकार की तरफ से नेशनल ट्रांसपोर्ट कार्ड का ऐलान किया गया है। इसका इस्तेमाल सभी सरकारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में किया जा सकेगा। इसे बस की टिकट, पार्किंग का खर्च, रेल टिकट आदि में भुगतान किया जाएगा।
अंत में एक बुरी खबर। पेट्रोल और डीजल महंगा हो जाएगा। इसमें 1% सेस बढ़ाया गया है। इसके कारण सभी तरह के ट्रांसपोर्ट महंगे हो सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।