सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और लोगों के घरों में से रजाई-कंबल भी निलक गए हैं। लोग उन्हें धूप दिखा रहे हैं, ताकि उसमें स्मेल खत्म हो जाएं। लेकिन अब समस्या यह है कि आखिर इन रजाई-कंबल को बेड से और अलमारी से निकाल तो दिया है लेकिन इसे रखा कहां जाए।
ये कंबल-रजाई बेड पर रखे रहने से घर का लुक खराब लगता है और रोज-रोज इन्हें बेड में से निकालना और रखना काफी भारी काम है। अगर आप भी समस्या ये परेशान है, तो यह आर्टिकल आपके काम है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कंबल और रजाई को एक शानदार अंदाज से स्टोर कर सकती हैं।
बास्केट (Blanket Storage Baskets)
मार्केट में कपड़ों को स्टोर करने के लिए कई तरह के स्टाइलिश बास्केट मिलते हैं। यह बास्केट ढक्कन के साथ मिलते हैं, यानि आप इनमें सामान रखकर इसे बंद भी कर सकती हैं। जिससे किसी को पता नहीं चलेगा कि आपने इसमें क्या रखा है।
आप भी अपने घर के कंबल को इसमें रख सकती हैं। इस तरह आपको बेड में या अलमारी में इसे रखना नहीं होगा। इसमें से आपको हर दिन कंबल निकालने में परेशानी भी नहीं होगी। (हैवी ब्लैंकेट को घर पर धोने का तरीका, आप भी जानें)
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में कंबल-रजाई इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
कवर का प्रयोग करें (Blanket Cover)
कंबल और रजाई का बेड पर पड़े रहना, इसलिए भी खराब लगता है, क्योंकि इसका रंग इतना क्लासी नहीं होता। इसलिए आप इसे छिपाने के लिए जगह ढूंढते हैं, ताकि केवल रात के समय ही आप इसे निकाल सके।
लेकिन अब आपको अपने घर के कंबल और रजाई को स्टोर करने के लिए जगह ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आप इसपर सुंदर कवर लगा सकते हैं। मार्केट में एक से एक कंबल और रजाई के कवर मिलते हैं। (कंबल और रजाई की सफाई)
अगर आप इसे लगाते हैं, तो इससे एक साथ आपका दो काम हो जाएगा। एक तो आपका कंबल और रजाई गंदा नहीं होगा और दूसरा इससे आपका घर का लुक भी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें- Winter Tips For Home: बेड से रजाई-कंबल निकालने पर आ रही है अजीब सी बदबू तो करें बस ये 3 उपाय
इस तरह के बैग का करें उपयोग (Blanket Storage Bags)
अक्सर सर्दियों में लोगों को कंबल रखने की समस्या होती है। क्योंकि उनके अलमारी में इतना स्पेस नहीं होता कि वह इसे उसमें रख सकें। इसलिए पूरा दिन उनका कंबल बेड पर ही रहता है। इस तरह उनके घर का लुक भी खराब होता है।
लेकिन आप इस तरह के ब्लैंकेट्स पैकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के बैग्स आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप अपने कंबल को इसमें रखते हैं, तो यह आपकी अलमारी में ज्यादा स्पेस नहीं लेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों