पहला क्रश
करण जौहर हमेशा ही अपने शो में सेलेब्स की लव लाइफ के बारे में जरूर पूछते हैं। गौरतलब है कि भूमि एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका नाम न तो किसी के साथ जोड़ा गया है और न ही उनका किसी के साथ अफेयर चल रहा है। भूमि अब तक बहुत कम फिल्मों नजर आई हैं मगर वेब सिरीज, फैशन शो और शॉर्ट फिल्मों के बलबूते उन्होंने काफी नाम कमा लिया है। जब करण ने उनसे पूछा कि उनका पहला क्रश कौन था तो उन्होंने जवाब दिया कि वह अपने को-स्टार पर ही फिटा थीं मगर, यह बात उन्होंने कभी उन्हें बताई नहीं।
इसे जरूर पढ़ें :कॉफी विद करण में इन एक्ट्रेसेस ने बोला कुछ ऐसा कि हो गया विवाद
किसको करना चाहती हैं डेट
करण जौहर ने जब भूमि से पूछा कि सेलेब्रिटीज में से वह किसके हसबैंड को डेट करना चाहेंगी तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे निक जोनस का नाम ले लिया। गौरतलब है कि निक जोनस बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड हैं। हालहि में देनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल वेडिंग की थी। भूमि ने कहा कि डेट करने का मौका मिला तो वह प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक को डेट करना चाहेंगी। देखा यह है कि इस पर प्रियंका के क्या रिएक्शन आते हैं।
सोशल मीडिया पर किसे करती हैं स्टॉक
सोशल मीडिया में किसी को स्टॉक करना, यह काम लगभग सभी करते हैं। मजे की बात तो यह है कि सोशल मीडिया पर स्टॉक करने में सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। भूमि पेनडेकर से जब यह सवाल करण जौहर ने किया कि वह किस स्टॉक करती हैं तो उन्होंने कहा अमीषा पटेल। अमीषा पटेल बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। हाला कि वह अब किसी फिल्म में नजर नहीं आती। मगर, सोशल मीडिया में वह अपने ग्लैमरस शूट की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
किसके लुक्स हैं पसंद
भूमि से जब पूछा गया कि वह बॉलीवुड के किस एक्टर के लुक्स को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं तो उन्होंने आदित्य रॉय कपूर का नाम लिया। भूमि ने आदित्य के साथ अब तक कोई फिल्म नहीं की है। न ही अदित्य से उनका नाम कभी जोड़ा गया है। इसलिए यह कयास लगाना कि आदित्य उनका पहला क्रश हैं यह गलत होगा। भूमि को आदित्य के केवल लुक्स पसंद हैं और वह आगे आने वाले वक्त में उनके साथ फिल्में भी करना चाहती हैं।
इसे जरूर पढ़ें :भूमि पेडनेकर की फूड डायरी, एलोवेरा जूस से करती हैं दिन की शुरुआत
भूमि पेनडेकर के यह राज जान कर आप को जरूरी हैरानी हुई होगी। वैसे आपको बता दें कि भूमि जल्द ही आपको बिग स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म का नाम तो अभी उजागर नहीं हुआ है मगर फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन हो सकते हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों