Bhai Dooj 2024: भाईदूज के दिन क्यों खिलाते हैं भाई को पान?

हिंदू धर्म में भाईदूज का त्योहार भाई-बहनों को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करती हैं और उनके मंगल जीवन की कामना करती हैं। अब ऐसे में भाईदूज के दिन भाई को पान क्यों खिलाते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
image

भाई दूज भारत में मनाए जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के प्रेम और संबंधों का प्रतीक है। यह त्योहार दिपोत्सव के पांचवें दिन कार्तिक मास की द्वादशी को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए पूजा करती हैं। वे अपने भाइयों को तिलक करके उन्हें मिठाई और उपहार देती हैं। भाई भी अपनी बहनों के प्रति प्यार और स्नेह प्रकट करते हैं और उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की सलामती के लिए पान भी खिलाती हैं। अब ऐसे में भाईदूज के दिन भाई को पान खिलाने का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भाईदूज के दिन भाई को पान खिलाने का महत्व क्या है?

natural-fertilizer-for-betel-leaf-plant

पान को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। भाई को पान खिलाकर बहन अपने भाई को शुभकामनाएं देती है और उसके जीवन में खुशहाली की कामना करती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर भाई परकोई मुसीबत आने वाली होती है, तो बहनें अपने भाई को पान खिलाकर उस मुसीबत को रोक लेती है।

पान है अखंड सौभाग्य का कारक

मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि भाईदूज के दिन भाई को पान खिलाने से बहनों को अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है और उन्हें सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। ऐसा भी कहते हैं कि पान को बेहद मंगलकारी भी माना गया है। इसे भाईयों को खिलाने से उन्हें आरोग्य का भी वरदान मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें - Bhai Dooj Kab hai 2024: 2 या 3 नवंबर, भाई दूज या यम द्वितीया कब है? जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और महत्व

अकाल मृत्यु से मिलता है छुटकारा

धार्मिक महत्व के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जो बहनें अपने भाई को भाईदूज के साथ पूजा और तिलक करने के बाद पान खिलाती हैं, उन्हें कभी भी अकाल मृत्यु का सामना नहीं करना पड़ता है और यमराज देव भाई-बहनों को यमलोक की यातनाएं भी नहीं देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - कैसे हुई थी भाई दूज की शुरुआत? जानें इस त्योहार की कहानी और दिलचस्प बातें

पान का धार्मिक महत्व क्या है?

paan significance

पान को हिंदू धर्म में सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे देवी-देवताओं को अर्पित करने से उनकी कृपा बनी रहती है। से घर में रखने से धन-धान्य की वृद्धि होती है और घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। पान को विघ्न निवारण का भी साधन माना जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP